गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस विधायक और जामिया छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष जुबेर खान का निधन

None 2024-09-14 23:18:27
कांग्रेस विधायक और जामिया छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष जुबेर खान का निधन
जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र और जामिया छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो गया..

अलवर ,(शाह टाइम्स) । जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र और जामिया छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का शनिवार सुबह निधन हो गया।वह करीब 61 वर्ष के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और उन्होंने ढाई पेडी स्थित अपने फार्म हाउस पर सुबह 5.50 बजे अंतिम सांस ली।उनकी पत्नी साफिया जुबेर विधायक रह चुकी हैं और उनके दो पुत्र हैं।

जुबेर खान साल ​​​​​​1990 में पहली बार रामगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। वह 1993 , 2003 एवं 2023 में फिर विधायक बने। उनकी पत्नी साफिया जुबेर भी वर्ष 2018 में विधायक चुनी गई थी ।

 खान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे।उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख जताया है और कहा कि  खान के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी श्री खान के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि  खान का इंतकाल हम सभी के लिए गहरा दुख देने वाला है। उन्होंने कहा कि  जुबेर खान अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे एवं आखिरी समय तक जनसेवा में लगे रहे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करते हैं।

जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र और जामिया छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो गया..

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर