शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस न्याय पत्र, सभी के लिए न्याय व विकास की गारंटी

None 2024-04-13 22:44:48
कांग्रेस न्याय पत्र, सभी के लिए न्याय व विकास की गारंटी

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए चुनाव प्रचार में जलसों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हार और जीत का चुनाव नहीं है, वास्तव में यह चुनाव सत्य-असत्य का है।

लखनऊ,(Shah Times)। लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के शेखपुरा कदीम एवं सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के अंबाला रोड पर दो जलसों को संबोधित किया।

राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए चुनाव प्रचार में जलसों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हार और जीत का चुनाव नहीं है, वास्तव में यह चुनाव सत्य-असत्य का है। अविनाश पांडे ने कहा कि 2014 से पूर्व की गारंटिया, जिसमें प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार, 15-15 लाख, 2022 तक किसनों की दुगनी आय व सबके लिए आवास आदि के जो वायदे मोदी ने किये थे और जिन्हें अमित शाह ने बाद में चुनावी जुमलों का नाम दिया, उन झूठी गारंटियों का मुकाबला कांग्रेस के 5 न्याय व 25 गारंटियों से है, जिनमें से कई गारंटियां तो पहले ही कांग्रेस शासित प्रदेशों में लागू की जा चुकी है और आज सच्चाई के रूप में जनता के सामने है।

राष्ट्रीय महासचिव पांडे ने कहा कि राहुल गाँधी ने 10,700 किलोमीटर की अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ व ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ में विभिन्न धर्माे,जातियों, भाषाओं व राज्यों के नागरिकों से जो संवाद किया, उसी संवाद पर आधारित हमारा घोषणा पत्र एक ऐसा पवित्र दस्तावेज है जो देश के हर व्यक्ति के लिए न्याय, विकास तो सुनिश्चित करेगा ही, साथ ही साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए महान संविधान की खूबसूरती को कायम रखते हुए देश में समता मूलक समाज और मजबूत लोकतंत्र की पुनर्स्थापना भी करेगा, जिसे गत 10 वर्षों के भाजपा शासन ने बहुत कमजोर किया।

जलसों को राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद, सपा विधायक उमर अली खान, सपा विधायक शाहनवाज खान, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौतम, चेयरमैन काजी नोमान मसूद, पूर्व मंत्री लियाकत अली, पूर्व मंत्री शायान मसूद, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, पूर्व आईएफएस व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।

जलसों व कार्यक्रमों सहारनपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, लोकसभा कोऑर्डिनेटर डा संजीव शर्मा व कृष्णकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, इकबाल सिंह ग्रेवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, वरिष्ठ नेता जावेद साबरी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, अक्षय चौधरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, नसीब खान, गुलफाम अंसारी, आदि सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी शिरकत की।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर