गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस संगठन पार्टी की रीढ़, 2024 लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती से लड़ेंगें

None 2023-10-13 10:47:01
कांग्रेस संगठन पार्टी की रीढ़, 2024 लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती से लड़ेंगें

स्वतंत्रता सेनानियों का हम पर कर्ज है, अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता और एकता अखंडता स्थापित की आगे उसे कायम रखना हमारी ज़िम्मेदारी - अजय राय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने गोरखपुर (gorakhpur) मंडल मुख्यालय पर कांग्रेस संगठन की समीक्षा की, और स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश अध्यक्ष को ऐतिहासिक स्वतंत्रता आंदोलन की जमीं चौरी चौरा के उस स्थान की मिट्टी को सौपा जहा स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए लड़ते हुए ने अपने प्राणों की आहूती दी थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) के निर्देश पर जनपद वाराणसी (Varanasi) के मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उसे पवित्र मिट्टी को कलश को स्थापित किया गया । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि संगठन कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस (Congress) का एक-एक कार्यकर्ता 2024 के चुनाव के लिए एकजुट हो रहा है, हम लगातार संगठन पर नजर बनाकर माइक्रो मैनेजमेंट कर रहे हैं। बूथ तक हमारा कार्यकर्ता पूरी मजबूती से खड़ा हो चुका है, 2024 का चुनाव (2024 elections) कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश (UP) में पूरी मजबूती से लड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी तैयारी लोकसभा की सभी 80 सीटों पर है। इस तानाशाह भाजपा सरकार (BJP government) को उखाड़ कर देश के आम आदमी की आवाज सुनने वाली और आम आदमी के लिए नीतियां और काम करने वाली कांग्रेस सरकार (congress government) बनाना हमारा और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। स्थानीय नागरिकों ने जो हमें यह पवित्र मिट्टी जो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की खून से रंगी हुई है। इसे सौंपा है इसे पाकर हम आत्मविश्वास से और भरपूर हो गए हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश के लिए। हम सबके लिए, आजादी की लड़ाई लड़ी और अपना सब कुछ त्याग कर देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित किया, हम पर उनका कर्ज है। उस कर्ज से हम कभी मुक्त नहीं हो सकते। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यह पवित्र मिट्टी कलश हमें हमारी जिम्मेदारी का बोध कराती रहेगी कि हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम देश के लोगों की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता को कायम करने में अपनी भागीदारी सशक्त रूप से निभाएं। निश्चित रूप से हम सब शहीदों के आजीवन ऋणी रहेंगे यह लोग ही देश की एकता। अखंडता के नींव है।

कलश स्थापना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, शहर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा,फ़साहत हुसैन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, अशोक पाण्डेय, राजीव राम, विनोद सिंह, पंकज चौबे, उमेश द्विवेदी, वकील अंसारी, असलम खां, उमेश गौड़, अनुराधा यादव, हसन मेहदी कब्बन, अब्दुल हमीद डोडे, राजेश त्रिपाठी, आशिष केशरी, मोहम्मद उजैर, शुभम राय, जितेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, बदरे आलम, राजेन्द्र गुप्ता, पारसनाथ यादव, अरुण कुमार वर्मा, इरफान, पीयूष श्रीवास्तव, गोपाल पटेल, समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपास्थित रहे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर