गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती

None 2023-12-23 12:51:55
कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती

हापुड़ । कांग्रेस जनों ने तहसील चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह जी (Chaudhary Charan Singh) की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर किसानों का मसीहा कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की 122 वीं जयंती मनाई। चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने चौधरी चरण सिंह जी (Chaudhary Charan Singh) को याद करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) देश के उन महापुरूषों में से एक थे जिन्हें पूरा देश "किसानों का मसीहा" के नाम से पुकारता है। चौधरी साहब का जन्म जनपद हापुड़ (Hapur) के ग्राम नूरपुर (Noorpur) में हुआ था और उन्होंने ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया था।

उन्होंने कहा कि आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा लेकर 1928 में चौधरी चरण सिंह जी (Chaudhary Charan Singh) ने ईमानदारी, साफगोई और कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक गाजियाबाद में वकालत प्रारम्भ की और कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन 1929 में पूर्ण स्वराज्य उद्घोष से प्रभावित होकर गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी का गठन किया था।

कांग्रेस जनों ने चौधरी चरण सिंह जी (Chaudhary Charan Singh) की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है और कहा हैं कि आजाद भारत के लिए जो सपना स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी ने देखा था, उन सपनों को साकार करने का काम कांग्रेस पार्टी जरूर करेगी।

कांग्रेस जनों ने कहा हैं कि किसानों का मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह जी (Chaudhary Charan Singh) जीवन भर देश के जिन किसानों की आवाज को उठाते रहे, आज केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज़ भाजपा सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही हैं। देश का किसान अपनी आवाज को उठाने के लिए जब सड़क पर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को उठाता हैं तो ये सरकार पुलिस के दम पर किसानों पर लाठियां भांजने का काम करती हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि जिस तरह अपने हक और हकूब की लड़ाई के लिए संघर्ष करने वाले किसान के साथ चौधरी चरण सिंह सदैव खड़े रहे, ठीक उतनी ही मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी भी देश के अन्नदाताओं के साथ खड़ी रहेगी और चौधरी साहब के सिद्धांतों पर हमेशा चलती रहेगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे और गठबंधन की एकता देखने को मिली।

जयंती मनाने वालो में ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, वरिष्ठ कांग्रेसी आईसी शर्मा, रघुवर सिंह गौतम, रघुवीर सिंह, डॉक्टर आशाराम शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, हृदय प्रकाश, जाहिद हुसैन, कुसुमलता, सविता गौतम, प्रदेश सचिव (सपा) शालू जौहरी, अंजू सिंह, सुबोध शास्त्री, मेजर शौकीन चौधरी, तारेश्वर त्यागी आदि लोग मौजूद रहे!

https://shahtimesnews.com/pop-star-kings-mega-concert-in-mumbai/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर