गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस जनों ने मनाया पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस

None 2023-12-28 13:59:52
कांग्रेस जनों ने मनाया पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस

स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने किया पार्टी का ध्वजारोहण

भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा2024 में बनेगी इंडिया एलायंस की पूर्ण बहुमत से सरकार - कांग्रेस

हापुड़। गुरुवार को हापुड़ (Hapur) के कांग्रेस जन नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress Party) का 139 वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल (Abhishek Goyal) ने पार्टी का झंडा फहराया और सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भेंट की।

शहर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष अभिषेक गोयल (Abhishek Goyal) ने कहा कि आज पार्टी की स्थापना को 138 साल पूरे हो चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को मुम्बई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। पार्टी के संस्थापक महासचिव (General Secretary) ए ओ ह्यूम थे, जिन्होंने कलकत्ते के व्योमेश चन्द्र बनर्जी (Vyomesh Chandra Banerjee) को अध्यक्ष नियुक्त किया था। काँग्रेस में स्वराज का लक्ष्य सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक ने अपनाया था।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा (Dinesh Chandra Sharma) ने कहा कि 1915 में गांधी जी के भारत आगमन के साथ कांग्रेस (Congress) में बहुत बड़ा बदलाव आया। चम्पारन एवं खेड़ा में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को जन समर्थन से अपनी पहली सफलता मिली। 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड (Jallianwala Bagh massacre) के पश्चात गांधी जी कांग्रेस (Congress) के महासचिव बने। उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस कुलीन वर्गीय संस्था से बदलकर एक जनसमुदाय संस्था बन गयी। तत्पश्चात् राष्ट्रीय नेताओं की एक नयी पीढ़ी आयी। जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel), जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru), डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad), महादेव देसाई (Mahadev Desai) एवं सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) आदि शामिल थे।

पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा (Arvind Sharma) ने कहा कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत (Congress free India) का सपना कभी पूरा नहीं होगा, 2024 में बनेगी इंडिया एलायंस की पूर्ण बहुमत से सरकार। 14 जनवरी से देश में शुरू हो रही राहुल गांधी जी (Rahul Gandhi) की "भारत न्याय यात्रा" (Bharat Nyay Yatra) देश में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने जा रही हैं।

पार्टी का स्थापना दिवस मनाने वालो में रघुवीर सिंह एडवोकेट, डॉक्टर वीसी शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, डॉक्टर आशाराम शर्मा, वाईके शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, आईसी शर्मा, रघुवर गौतम, गौरव गर्ग, अमित सैनी, विक्की शर्मा, हरि प्रकाश यादव, हृदय प्रकाश, मुकीम खान,देवेंद्र कुमार, मैनुद्दीन आरिमा, सावन चौधरी, सौरभ चौधरी, जितेंद्र अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, सविता गौतम, कुसुमलता, चरण सिंह, जाहिद हुसैन, अनूप कर्दम, यश कुमार, शिवम आदि लोग शामिल रहे.!

https://shahtimesnews.com/congress-hoisted-the-flag-on-the-139th-foundation-da

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर