गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सहारनपुर में यूपी जोडो यात्रा का कांग्रेस जनो ने किया भव्य स्वागत

None 2023-12-20 18:26:20
सहारनपुर में यूपी जोडो यात्रा का कांग्रेस जनो ने किया भव्य स्वागत

प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने किया भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान

सहारनपुर,(शाह टाइम्स ब्यूरो) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकाली जा रही यूपी जोडो यात्रा के सहारनपुर पहुंचने पर ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य जावेद साबरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेकस जनों से एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया ताकि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय द्वारा सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी में पूजा अर्चना कर यूपी जोडो यात्रा का शुभारम्भ करने के बाद उनका काफिला जैसे ही सहारनपुर के विजय टाकिज पहुंचा तभी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों की भारी भीड़ ने गगनभेदी नारो के साथ बडी माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सहारनपुर की धरती से यूपी जोडो यात्रा का शुभारम्भ किया गया ताकि कांग्रेस भाजपा को सत्ता से उखाडकर नफरत के माहौल को समाप्त कर सके। उन्होनें कहा कि भाजपा के शासन में किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल पा रहा है। गन्ने का दाम नहीं बढ़ रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं का उत्पीडन हो रहा है। भाजपा के विधायक ही महिलाओं का बलात्कार कर रहे हैं तथा भाजपा उन्हें बचाने का काम कर रही है। उन्होनें कहा कि कांग्रसे इस पद यात्रा के माध्यम से किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा व महिलाओं की समस्याओं को उठाने का काम करेगी।

इस दौरान कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री डा सीपी राय, पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री, पूर्व मंत्री जाफर अली नकवी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप निर्वाल व तौकीर आलम, पूर्व विधायक इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष चौ मुजफ्फर अली, प्रदेश सचिव, अशोक सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, भदोही जिलाध्यक्ष राजन दूबे, सरदार चन्द्रजीत सिंह निक्कू, शायान मसूद, विवेकान्त, पार्षद नदीम, पार्षद फजलुरर्हमान, आरिफ खान, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, काजी शौकत हुसैन, मनीष त्यागी, आरिफ चौधरी, अब्दुल हफीज इण्डिया, अफजाल खान, बिलाल अहमद, शकील खान बरेली,ईशान साबरी, प्रवेज ठेकेदार, डा एम रिजवान, अनूप ठकराल, राकेश वर्मा, आलम, पप्पू खान, अब्दुल जब्बार, मौ नसीम, मौ आबिद, मौ नासिर, मुदस्सिर, फैजान अली, आजाद खान, नसीब खान समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

All India Congress Committee, ,Saharanpur ,Uttar Pradesh Congress Committee , Ajay Rai, Bharat Jodo Yatra ,Javed Sabri,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर