शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का कांग्रेस जनों ने हापुड़ पहुंचने पर किया स्वागत

None 2023-12-19 12:45:08
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का कांग्रेस जनों ने हापुड़ पहुंचने पर किया स्वागत

कांग्रेस पदाधिकारियों ने "यूपी जोड़ो यात्रा" की तैयारी के संदर्भ में कांग्रेस जनों के साथ की बैठक

20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हो रही कांग्रेस की "यूपी जोड़ो यात्रा" प्रदेश में ऐतिहासिक यात्रा साबित होगी - अभिषेक गोयल

हापुड़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी (Hapur) टुक्की मल खटीक (Tukki mal khatik) और नवनियुक्त प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी (Hapur) पुरुषोत्तम नागर मुख्य अतिथि के तौर पर हापुड़ में पधारे। जहां स्वर्ग आश्रम रोड स्थित RG सुमंगलम फार्म हाऊस में कांग्रेस जनों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर भी सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव व जनपद हापुड़ के प्रभारी टुक्की मल खटीक (Tukki mal khatik) ने कांग्रेस जनक के साथ एक बैठक की और कहा कि 20 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सहारनपुर से "यूपी जोड़ो यात्रा" (UP Jodo Yatra) की शुरुआत हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) सहारनपुर (Saharanpur) के मां शाकुंभरी देवी मंदिर (Maa Shakumbhari Devi Temple) से पादुत्रा की शुरुआत करेंगे और प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर लोगों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये पदयात्रा लोगों को जोड़ने की यात्रा हैं।

इस यात्रा में हजारों पदयात्री प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और रास्ते में आने वाले हर महापुरुष, स्वतंत्रता सैनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हर धार्मिक जगहों पर जाकर दर्शन भी करेंगे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं, युवाओं और किसानों की लड़ाई लड़ी हैं और इसी लड़ाई के साथ कांग्रेस प्रदेश में "यूपी जोड़ो यात्रा" (UP Jodo Yatra) करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए "यूपी जोड़ो यात्रा" में हिस्सा जरूर ले, क्योंकि ये यात्रा लोगों को आपस में जोड़ने की यात्रा हैं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस जन सहारनपुर से शुरू होने जा रही पदयात्रा में शिरकत जरूर करें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा से अवगत कराना हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल (Abhishek Goyal) ने कहा हैं कि 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही पदयात्रा में हापुड़ से भारी संख्या में कांग्रेस जन सहारनपुर (Saharanpur) के मां शाकुंभरी देवी मंदिर (Maa Shakumbhari Devi Temple) में पहुंचेंगे और कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय पदयात्रा को कामयाब बनाएंगे। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हो रही कांग्रेस की "यूपी जोड़ो यात्रा" प्रदेश में ऐतिहासिक यात्रा साबित होगी।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आशाराम शर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश कुमार भाटी, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, हरी प्रकाश यादव, सुनील यादव, वाई के शर्मा, आईसी शर्मा, शिवम, दीपक मोघे, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अनूप कर्दम गुलफाम कुरैशी, सीमा शर्मा, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सुबोध शास्त्री, अनवार अहमद, भरतलाल शर्मा, हृदय प्रकाश, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम आदि लोग मौजूद रहे!

https://shahtimesnews.com/question-hour-not-held-in-lok-sabha-even-today-in-view-of-parliament-security-issue

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर