शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस अध्यक्ष की माफी नाकाफी, आहत है देव भूमि: चौहान

None 2023-07-29 01:34:32
कांग्रेस अध्यक्ष की माफी नाकाफी, आहत है देव भूमि: चौहान

मनीष खंडूरी की भाषा वीर सैनिकों और जनरल खंडूरी के योगदान का अपमानः मनवीर

शाह टाइम्स संवाददाता

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांगने को नाकाफी बताया है। कहा कि जिस तरह से रोजाना अपमान के बाणों से जनता को घाव दिये जा रहे हैं उससे वह आहत है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बाद मनीष खंडूरी की अशिष्ट टिप्पणी वीर सैनिकों की भूमि और जनरल खंडूरी के योगदान का भी अपमान है ।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विशेषकर कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी का उत्तराखंड व गढ़वाल के शौर्य पर दिया आपत्तिजनक बयान अक्षम्य है। उन्होंने सैन्य भूमि और उसके शहीद जवानों की वीरता का अपमान तो किया है।  साथ ही उत्तराखंड के आदर्श नेता और अपने पिता जनरल बीसी खंडूरी के अमिट योगदान को भी कमतर आंकने का भी प्रयास किया है । मनवीर चौहान ने कहा कि जनरल खंडूरी ने सैन्य सेवा और उसके उपरांत देवभूमि की सेवा में अपना जीवन खपाया है, लेकिन कांग्रेस और उनके नेता कभी इसे कभी महसूस नहीं कर सकते हैं ।

उन्होंने इसे अपरिपक्व और गैर जिम्मेदाराना राजनीति करार दिया है। कहा कि कांग्रेस को तो शर्मसार होना ही चाहिए कि उनके विचारों से जनता सहमत नहीं है और इसलिए कार्यक्रमों में सहभागिता नहीं करती है। ऐसे में बजाय आपसी चिंतन-मनन के कांग्रेस का जनता को कसूरवार ठहराना और अभद्र टिप्पणियां करना उनकी मानसिकता को उजागर करता है ।

मनवीर चौहान ने कहा कि कल तक माहरा वीडियो में काट छांट करने के आरोप लगा कर अपने को सही ठहरा रहे थे । इतना ही नहीं उनकी पार्टी के नेता बचाव में उनके बयान की भावनाओं को जायज बता रहे थे । अब वही माहरा, अगर भावनाएं आहत होने की शर्त लगाकर माफी मांग रहे हैं । हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पार्टी में स्लीपर सेल की बात कहकर मुद्दे को भटकाना चाहते है। कांग्रेस में गुटबाजी का मतलब यह नहीं कि राज्यवादियों को अपमानित किया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि माहरा ने गढ़वाल और उत्तराखंड की जनता का अपमान सोच समझ कर किया था जो उनकी वैचारिक सोच को दर्शाता है । जिस तरह तीर कमान से निकल कर वापिस नहीं जा सकता है उसी तरह अपमान के बाद मात्र माफी मांगने से सम्मान वापिस नहीं दिया जा सकता है। कांग्रेस के द्वारा बार बार अपमानित  करने को जनता माफ नहीं करेगी।

https://shahtimesnews.com/
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर