गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अंकिता हत्याकांड मामले में CBI जांच को लेकर कांग्रेस का धरना

None 2023-07-07 17:49:16
अंकिता हत्याकांड मामले में CBI जांच को लेकर कांग्रेस का धरना

अंकिता हत्याकाण्ड जैसे जघन्य अपराध राज्य में महिला सुरक्षा के लिए गम्भीर चिन्ता का विषय

अंकिता की निर्मम हत्या के बाद अपराधी को इतना समय दिया गया कि वह साक्ष्य मिटा सके। एक साक्ष्य बुलडोजर से तोड़कर किया गया नष्ट

देहरादून । उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला (Jyoti Rautela) के नेतृत्व में अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने, रिसार्ट में आने वाले वीआईपी के नाम का खुलासा तथा दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सम्मुख धरना दिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड (Ankita murder case) मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है। इसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए एक नजीर साबित हो। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं।
माहरा ने कहा कि भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता के साथ हुई जघन्य घटना के उपरान्त जिस प्रकार रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया, उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया जा रहा है तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती है।

https://twitter.com/harishrawatcmuk/status/1677213801383608321


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने इस जघन्य हत्याकाण्ड के सबूतों को नष्ट करने का काम किया है। अंकिता हत्याकाण्ड जैसे जघन्य अपराध राज्य में महिला सुरक्षा के लिए गम्भीर चिन्ता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पर सरकार के कान में जॅू तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के पुत्र का रिसॉर्ट होने के चलते राज्य सरकार द्वारा शुरूआत से ही इस जघन्य अपराध की घटना पर पर्दा डालने का काम किया गया। सरकार के दबाव में पहले राजस्व पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली की गई तथा इसके उपरान्त रेगुलर पुलिस द्वारा लापता हुई युवती की चार दिन तक भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब कभी भी ऐसी घटना होती है तो उस स्थान को सील कर दिया जाता है परन्तु रात के अंधेरे में सबूतों को नष्ट करने का काम किया गया।


रावत ने कहा कि जिस वीआईपी के नाम पर अंकिता हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया उसके नाम का भी खुलासा करने में सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन कतरा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि भाजपा शासन में प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है। आज राज्य की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें


महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता की निर्मम हत्या के बाद अपराधी को इतना वक्त दिया गया कि वह साक्ष्य मिटा सके। एक महत्वपूर्ण साक्ष्य बुलडोजर से तोड़कर नष्ट कर दिया गया। जहां सीसीटीवी कैमरा सहित कई साक्ष्य कोर्ट में महत्वपूर्ण हो सकते थे। अपराधियों के मोबाइल और उनके संरक्षकों के मोबाइल गायब बताए गये हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार वीआईपी का नाम सार्वजनिक नही कर पाई है। इससे साफ है कि सरकार की नियत ठीक नही है। उन्होंने कहा जब तक अंकिता को न्याय नही मिल जाता, तब तक महिला कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य मनीष खण्डूरी, महामंत्री नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, नजमा खान, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, विरेन्द्र पोखरियाल, मनीश नागपाल, चन्द्रकला नेगी, उर्मिला थापा, शान्ति रावत, शिवानी मिश्रा, पुष्पा पंवार, सुनिता प्रकाश, पूूनम सिह, अनुराधा तिवाड़ी, निधि नेगी, अंशुल त्यागी, आशा टम्टा, सत्या पोखरियाल, सविता सोनकर, पुनम कण्डारी, अनीता कोहली, शकुन्तला शर्मा, शीशपाल बिष्ट, अनिल नेगी, इमराना, मोहन काला, सुलेमान अली, इलियास अंसारी, चमोली चमोली, विरेन्द्र पंवार, गुड्डी देवी, सुमन आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर