शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में “कांग्रेस का तूफान” आने वाला है

None 2023-11-14 16:22:26
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में “कांग्रेस का तूफान” आने वाला है

विदिशा । कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly elections) में “कांग्रेस का तूफान” आने वाला है और पार्टी 145 से 150 सीटों पर विजय हासिल कर राज्य में सरकार बनाएगी।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य के विदिशा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा, “मैं सौ प्रतिशत कह सकता हूं कि यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। आप लिखकर रख लो, मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है।” राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की सरकार चुनी थी, लेकिन नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अमित शाह (Amit Shah) और शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने मिलकर विधायकों को खरीदा और जनता के द्वारा चुनी सरकार को “चोरी” करने का काम किया।

https://twitter.com/INCIndia/status/1724331338235363392?t=FRIxQp_7JoG3gPkyzgVwZg&s=19

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में उनके काफी दौरे लग चुके हैं और इसके आधार पर वे राज्य में 145 से 150 सीटें आने की बात कह रहे हैं। उन्होंने भाजपा और उसके नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों की नीतियों के कारण युवा बेरोजगार है। किसान परेशान है। इनके राज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र के वीडियो वायरल होने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन वीडियोज में सैकड़ों करोड़ रुपयों के लेनदेन की बात हो रही है। ये जनता का पैसा है और इसे नेता अपनी तिजोरियों में भर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं का निशाने पर लेते हुए कहा कि इस मामले में ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी एजेंसियां क्यों कार्रवाई नहीं कर रही हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य में भाजपा शासनकाल के दौरान हुए व्यापमं घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला और अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले धन की बात करते थे, लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र के मामले में वे क्यों नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य की पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए थे और फिर से पार्टी की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के वचनपत्र में दर्ज अन्य वचनों का भी जिक्र किया और कहा कि पार्टी उन्हें पूरा करेगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly elections) के लिए चुनाव प्रचार अभियान कल यानी बुधवार की शाम को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सभी 230 सीटों पर एकसाथ 17 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

https://shahtimesnews.com/hockey-india-hockey-mens-junior-world-cup-team-announced/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर