गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सहारनपुर से बीस दिसम्बर से शुरू होगी कांग्रेस की यूपी जोडो यात्रा:अजय राय

None 2023-12-15 18:30:45
सहारनपुर से बीस दिसम्बर से शुरू होगी कांग्रेस की यूपी जोडो यात्रा:अजय राय



वाराणसी।आगामी 20 दिसम्बर से सहारनपुर से आरम्भ होगी ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय करेंगे उसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय वाराणसी में पदयात्रा और प्रमुख दर्शनीय स्थलों में दर्शन-पूजन कर ‘‘यूपी जोड़ो’’ के सफलता की कामना करते हुए उसका सांकेतिक शुभारंभ किया।यह यात्रा सहारनपुर से आगामी 20 दिसम्बर से आरम्भ होगी।

भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस जन-जन और घर-घर जोड़ने के लिए संकल्पित है।वाराणसी में दर्शन-पूजन कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने किया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा सीपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय आज प्रातः 11ः00 बजे लहुराबीर अपने आवास (कैम्प कार्यालय) से कांग्रेसजनों संग पैदल यात्रा करते हुए सर्वप्रथम बड़ा गणेश जी,काल भैरव जी, नीचीबाग गुरुद्वारा में शीश नवाते हुए बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन पूजन करते हुए गिरजाघर चर्च में शीश नवाते हुए बेनियाबाग दरगाह पर चादरपोशी करते हुए चेतगंज होते हुए प्रदेश में अमन,चौन, शांति,भाईचारा की कामना करते हुए लहुराबीर पहुचे।

यात्रा में लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी के पुण्यतिथि पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने श्रद्धांजलि अर्पित किया व सम्पूर्ण यात्रा के दौरान सरदार पटेल के चित्र को कांग्रेसजन अपने हाथों में लेकर चल रहे थे।प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा की प्रदेश के जनपद सहारनपुर से आगामी 20 दिसम्बर से ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ आरम्भ होगी जिसका उद्देश्य भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस जन-जन और घर-घर जोड़ने के लिए संकल्पित है।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1735574951829356916?t=vSqRrNTWndJExpFnMKZsLA&s=19

राष्ट्रीय एकता अखण्डता शांति सदभाव प्रेम भाईचारा और राष्ट्रीयता की प्रबल भावना जगाने बढ़ाने तथा समस्त प्रदेशवासियों को धर्म पंथ क्षेत्र भाषा सम्प्रदाय समुदाय एवं जाति-वर्ग गत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर संगठित होने जुड़ने व जोड़ने के व्यापक उद्देश्यों को लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ का शुरुआत हो रही है। प्रदेश हित में अभूतपूर्व ऐतिहासिक साहसिक एवं सम-सामयिक महा जन सम्पर्क अभियान है। यह यात्रा कांग्रेस जनों का जनता से सीधे सम्पर्क संवाद तथा प्रदेश को जानने समझने और समझाने का प्रभावशाली जीवंत व सतत् सशक्त माध्यम भी है।

यूपी जोड़ो यात्रा से प्रदेश में सकारात्मक रचनात्मक एवं सृजनात्मक वातावरण का निर्माण होना तय है।जनविरोधी भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ आमजनमानस को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश में यूपी जोड़ो यात्रा की जाएगी जो आज देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिरफ़्त में हैं। हमारा कर्तव्य भी है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मज़बूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर आएं यही यात्रा की प्राथमिकता है।यूपी जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, फ़साहत हुसैन बाबू, शिवकुमार पटेल,राजन पाठक, सरिता पटेल, धर्मेन्द्र तिवारी, रामजी गुप्ता, राजेन्द्र दुबे, वसीम अंसारी, फैसल, पंकज सोनकर, अनिल उपाध्याय, गणेश शंकर पाण्डेय, गुलशन अंसारी, उमेश दृवेदी, वकील अंसारी, मनीष मोरोलिया, पंकज चौबे, शैलेन्द्र सिंह, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, पूनम कुंडु, सुनील राम, अब्दुल हमीद डोडे, हसन मेहदी कब्बन, राजेश त्रिपाठी, सजय निगम, कमलेश ओझा, रामराज गौड़, राजीव त्रिपाठी, रोहित दुबे, पारस नाथ यादव, हाजी इस्लाम, आशीष गुप्ता, विकास कौण्डिल्य, शुभम राय, मो उज्जैर, आशिष सिंह विक्की समेत हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर