गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस कराएगी जाति आधारित जनगणना

None 2023-08-22 16:06:09
कांग्रेस कराएगी जाति आधारित जनगणना

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में करायी जाएगी जाति आधारित जनगणना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

सागर। कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) ने आज कहा कि मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनने पर राज्य में जाति आधारित जनगणना (caste based census) करायी जाएगी।

खड़गे ने यहां आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और अन्य नेता भी मौजूद थे।

खड़गे ने कहा कि जाति आधारित जनगणना होने से विभिन्न जातियों के विकास के संबंध में वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनने पर संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय खोला जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग वास्तव में अनुसूचित जाति के लोगों का विकास नहीं चाहते हैं। उनका काम 'मुंह में राम, बगल में छुरी' की तरह है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

खड़गे ने हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मध्यप्रदेश (MP) यात्रा के दौरान कांग्रेस से 53 सालों का हिसाब मांगने संबंधी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही देश में आजादी दिलाई। देश को संविधान दिया। अविभाजित मध्यप्रदेश में भिलाई स्टील प्लांट बना। इंदिरा सागर बांध बना। विश्वविद्यालय खुले। उच्च शिक्षण संस्थान भी खुले। इसके अलावा एेसे काम हुए, जिसकी लंबी फेहरिस्त है।

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष ने कहा कि ये लोग (BJP) भी देश और प्रदेशों में कई वर्षों से शासन कर रहे हैं। लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए कांग्रेस से हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी असत्य बोलने का आरोप लगाया।

खड़गे ने राज्य की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, लेकिन कुछ समय बाद ही भाजपा ने विधायकों को खरीदकर अपनी सरकार बना ली। मौजूदा सरकार वैध नहीं है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने इसी तरह के काम कर्नाटक समेत अनेक राज्यों में किए है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे आने वाले समय में भाजपा को इसका सबक सिखाए।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर