शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अग्निवीर योजना को लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

None 2023-07-14 12:19:39
अग्निवीर योजना को लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

अग्निवीर योजना को लेकर उत्तराखंड में निकाली जाएगी पदयात्रा- कांग्रेस

पदयात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी

चार घंटे तक चली कांग्रेस आलाकमान की उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक

Mohd. Shahnazar

नई दिल्ली/देहरादून। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस (Congress) आलाकमान के साथ उत्तराखंड (Uttarakhand) कांग्रेस नेताओं की चार घंटे तक बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, सांसद प्रदीप टम्टा, नवप्रभात, राजेंद्र भंडारी, मनीष खंडूरी, गोदावरी थापली समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

फैसला- अग्निवीर योजना को लेकर उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस, पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड राज्य आज नई चुनौतियों से जूझ रहा है। राज्य में हमारे नेता व कार्यकर्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभा, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड में सब लोग मिलजुल कर रहें और राज्य को प्रगति की ओर ले जाएं। कांग्रेस पार्टी का संगठन समाज के कमजोर लोगों की आवाज़ निरंतर उठा रहा है। वर्तमान में हमारा कर्तव्य उत्तराखंड में आई बाढ़ व भूस्खलन के संकट में जनता की मदद करना है और सरकारी तंत्र से मदद  है। हम हिमालय के राज्यों के जल-वायु परिवर्तन और प्रकृति से मानव खिलवाड़ के चलते हुए दुष्प्रभाव पर ठोस नीति बनाने के पक्षधर है, जिसमें विकास का कोई भी कार्य स्थानीय लोगों के सहमति से ही हो।

बैठक के बाद फेसबुक पर राहुल गांधी
बैठक के बाद फेसबुक पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना जैसे अन्याय और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएं और राज्य में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करेगी।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आलाकमान द्वारा ली गई है। बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई। उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मार्गदर्शन मिला है। 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी इस बैठक से मजबूत होकर निकलेगी। बैठक में जो सुझाव और कार्यक्रम मिले हैं, उन्हें उत्तराखंड में मजबूती से लागू किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक में कहा कि अग्निवीर योजना से उत्तराखंड को बड़ा नुकसान हुआ है। सत्ता उत्तराखंड में अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में पदयात्रा निकालेगी। उत्तराखंड कुमाऊं रेजीमेंट और गढ़वाल रेजीमेंट का घर है। उत्तराखंड प्रदेश के हर गांव का नौजवान सेना में जाना चाहता है। मगर भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। इस यात्रा की जल्द ही पूरी रूपरेखा बनाई जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 10 दिन यात्रा में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी जी भी यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड और महिला अत्याचार जैसे मुद्दे भी अलग से उठाए जाएंगे। मगर यह यात्रा अग्निवीर योजना, भर्ती घोटालों और बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर निकाली जाएगी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्रा निकाली जाएंगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। उत्तराखंड में माहौल बदल रहा है और बदलाव दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि वह जनता के बीच जाकर संवाद करे और जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाएं। भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। उत्तराखंड में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। अंकिता हत्याकांड के हत्यारे आज भी बेनकाब नहीं हुए हैं। उत्तराखंड के युवा पलायन करने को मजबूर हैं। उत्तराखंड में पेपर लीक और घोटाले हुए। इन घोटालों की जांच कराने की बजाय भाजपा सरकार इन्हें दबाने का काम कर रही है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी पदयात्रा निकालकर जनता के बीच जाएगी और जनता से संवाद स्थापित करेगी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर