गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेसियों को पार्टी बचाने की चिंता और भाजपा को राज्यवासियों की फिक्र

None 2023-07-14 12:48:35
कांग्रेसियों को पार्टी बचाने की चिंता और भाजपा को राज्यवासियों की फिक्र

आपदा राहत प्रबंधन पर प्रभारी ने थपथपाई धामी की पीठ, मदद के लिए हर प्रभावित नागरिक को दिया भरोसा

उत्तराखंड में आपदा से प्रभावित हर नागरिक को मदद मुहैया करायी जायेगी

S. Alam Ansari

देहरादून । भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार (Dushyant Kumar) ने आपदा राहत कार्यों में बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की पीठ थपथपाते हुए संतोष जताया है । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) मे आपदा से प्रभावित हर नागरिक को मदद मुहैया करायी जायेगी।
भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि राज्य सरकार संगठन के साथ मिलकर हर पीड़ित तक पहुंचने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी है। प्रदेश प्रभारी गौतम (Gautam) ने कांग्रेस (Congress) की दिल्ली बैठक पर तंज किया कि वे कांग्रेस को बचाने की चिंता कर रहे हैं और हम उत्तराखंड नागरिकों को बचाने को लेकर फिक्रमंद हैं। कांग्रेस आपदा में राहत की डिमांड करती है और अपनी आपदा दूर करने दिल्ली भाग जाती है। उसे जन सरोकारों से कोई मतलब नही है।
आपदा को लेकर फीड बैक लेने और राहत कार्यों को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए आवश्यक बैठक लेने पहुंचे दुष्यंत गौतम ने पार्टी मुख्यालय में विभिन्न विषयों पर मीडिया के सवालों के ज़बाब दिए । उन्होंने कहा कि केंद्र से मिली शुरुआती 413 करोड़ रुपए की मदद से धामी सरकार सभी आपदा प्रभावितों को समुचित मदद मुहैया करायेगी। प्रभारी ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है । उनकी स्वास्थ्य, भोजन, शेल्टर, परिवहन आदि सभी तरह की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा । कुछ दिक्कतें थोड़े समय बाद सामने आती हैं, उसको भी रणनीति बनाकर अमल में लाया जाएगा । उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की क्षमता व कार्यकर्ताओं के हौसले से हम हर मुश्किल से पार पाने में सक्षम हैं ।
उन्होंने बताया कि पार्टी आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को तमाम सरकारी एवं गैरसरकारी सुविधा दिलाने के लिए विशेष कार्यक्रम बनाने जा रही है । वह विगत 10 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन से आपदा को लेकर संपर्क में है और सभी विधायकों से वर्चुअल बैठक के माध्यम से आपदा को लेकर चर्चा करेंगे ।
कांग्रेस की दिल्ली मीटिंग और अधिक आपदा राहत पैकेज की डिमांड को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा, उनके लिए आपदा राशि की डिमांड करना राजनैतिक शिगूफा होता है और सिर्फ चर्चा में रहने के लिए वह पैकेज की डिमांड करते हैं और अपनी राजनैतिक आपदा को दूर करने दिल्ली भाग जाते हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है वे कांग्रेस को बचाने की बात कर रहे हैं हम उत्तराखंड के नागरिकों को बचाने की बात कर रहे हैं ।

अभी आपदा में लगा है पूरा ध्यान, प्राथमिकता जनता को राहत पहुंचाना
भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम ने मीडिया के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा पूरा ध्यान अभी आपदा में लगा है और प्राथमिकता जनता को राहत पहुंचाने की है । उचित समय पर अन्य सभी जरूरी विषयों पर चर्चा की जाएगी । उन्होंने यूसीसी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसे जनमानस की सुविधा, सहयोग और देश निर्माण के लिए जा रहा है । इस विषय पर हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं और प्रदेश इसे लागू करने वाला पहला राज्य होगा । गौतम ने हाल में संपन्न हुए महाजनसंपर्क अभियान को लेकर प्रदेश में हुए कार्यक्रमों पर संतोष जताते हुए उन्होंने बताया कि अब तक की समीक्षा में उत्तराखंड इस अभियान को लेकर सबसे अच्छा काम करने वाले राज्यों में शामिल है ।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर