गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाना अश्चर्यजनक : भट्ट

None 2023-09-07 21:20:52
कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाना अश्चर्यजनक : भट्ट

भारत नाम से आपत्ति जता रही कांग्रेस का भारत जोड़ो की वर्षगांठ मनाना अश्चर्यजनक : भट्ट

सनातन के अपमान पर चुप्पी साध कर बैठे है कांग्रेस नेता

शाह टाइम्स ब्यूरो

देहरादून । भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत(BHARAT) नाम का विरोध करने वाले ही भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मना रहे हैं जो कि आश्चर्यजनक है। साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत नाम देने वाले उत्तराखंड (Uttarakhand) के कांग्रेसी(Congress) नेताओं को इस अपमान पर कोई अफसोस नहीं होता है ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट(State President Mahendra Bhatt) ने विभिन्न माध्यमों से पूछे गए मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए कहा कि देश का भारत (BHARAT) नाम सनातनी संस्कृति की देन है । ऐसे में कांग्रेस (Congress) समेत विपक्ष के जिन तमाम नेताओं को इस नाम पर तकलीफ है उसमे असल आपत्ति सनातनी संस्कृति से है। डीएमके, प्रियांक खड़गे के बाद अब कर्नाटक के गृह मंत्री समेत बिहार राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के साथ इंडिया(I.N.D.I.A) गठबंधन के नेताओं में सनातन धर्म संस्कृति के अपमान की होड़ लगी हुई है । चूंकि भारत (BHARAT) नाम इसी संस्कृति के ध्वजवाहक चक्रवर्ती सम्राट भारत की परंपरा को आगे बढ़ाता है और यही कारण है कि इस गठबंधन को भारत नाम से इतनी चिढ़ है ।

ShahTimes Dehradun 7 Sept 23 E-Paper

https://shahtimesnews.com/shahtimes-dehradun-7-sept-23-e-paper/

भट्ट ने कांग्रेस (Congress) पर आरोप लगाते हुए कहा वह राजनैतिक लाभ के लिए ही भारत (BHARAT)नाम का उपयोग करती है। क्योंकि जब उन्हें फायदा उठाना हो तो भारत जोड़ो यात्रा निकलते हैं और अब उसकी वर्षगांठ भी मना रहे हैं । लेकिन देश को भारत (BHARAT)कहे जाने पर उन्हे आपत्ति है । उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश कांग्रेस(Congress) के नेताओं को अपने सहयोगियों द्वारा भारत (BHARAT)नाम की सरेआम आलोचना आपत्तिजनक नही लगती है । जबकि इस नाम का ऐतिहासिक और पौराणिक जुड़ाव उत्तराखंड (Uttarakhand) के कोटद्वार(Kotdwar) स्थित कण्व आश्रम से रहा है । लेकिन स्थानीय कांग्रेसियों की नजर में राज्य की संस्कृति, परंपराएं और पहचान कोई मायने नहीं रखती है । यही वजह है कि वे अपनी राजनैतिक मकसद के लिए भारत नाम से यात्रा तो निकलते हैं, लेकिन उस नाम का सम्मान नहीं करते हैं । इस समूचे घटनाक्रम से एक बार फिर कांग्रेस का दोहरा और अवसरवादी चेहरा सबके सामने आया है ।

https://shahtimesnews.com/

शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई – पेपर के लिए लॉगिन करें 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर