गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस की न्यूनतम आय गारंटी योजना राजनीतिक स्टंट

None 2023-07-23 15:39:09
कांग्रेस की न्यूनतम आय गारंटी योजना राजनीतिक स्टंट

राजनीतिक स्वार्थ का फैसला ज्यादा इससे गरीब जनता को तुरन्त राहत मिलना मुश्किल, फिर भी केवल प्रचार पर सरकारी धन का भारी खर्च करना क्या उचित

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने रविवार को कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) से ठीक पहले कांग्रेस सरकार (Congress government) द्वारा न्यूनतम आय गारंटी योजना (Minimum Income Guarantee Scheme) की घोषणा करना महज राजनीतिक स्टंट है।

https://twitter.com/Mayawati/status/1682964835703615489

मायावती ने ट्वीट किया “ राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा आमचुनाव से ठीक पहले न्यूनतम आय गारण्टी योजना आदि की घोषणा करना यह जनहित का कम तथा इनके राजनीतिक स्वार्थ का फैसला ज्यादा। इससे गरीब जनता को तुरन्त राहत मिलना मुश्किल, फिर भी केवल प्रचार पर सरकारी धन का भारी खर्च करना क्या उचित।

https://twitter.com/Mayawati/status/1682964837780058114

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होने कहा “ वैसे तो गहलोत सरकार अपने पूरे कार्यकाल कुंभकर्ण की नींद सोती रही और आपसी राजनीतिक उठापटक में ही उलझी रही, वरना जनहित व जनकल्याण से जुड़े अनेकों कार्य प्रदेश की जनता की गरीबी, बेरोजगारी, उनके पिछड़ेपन व तंगी के हालात के कारण सरकार द्वारा काफी पहले ही शुरू कर देना जरूरी था।

गौरतलब है कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को न्यूनतम आय गारंटी विधेयक पारित किया था। विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार को युवा बेरोजगारों तक पहुंचने की कोशिश माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि न्यूनतम आय की गारंटी के अधिकार वाला राजस्थान पहला और अकेला राज्य बन रहा है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर