गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस की हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया

None 2024-02-01 08:48:22
कांग्रेस की हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया

 

विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता - भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है

नई दिल्ली,(Shah Times)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय- ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने एजेंसियों को संघीय ढांचे की व्यवस्था खत्म करने तथा विपक्ष को मिटाने का काम दे दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा "ईडी, सीबीआई, आईटी आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता कीñ सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वली सरकार ने देश में संघीय ढांचे की व्यवस्था को खत्म कर दिया है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-1feb-24/

 खड़गे ने  सोरेन की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि मोदी सरकार विरोधियों को कमजोर करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय एड का इस्तेमाल कर रहे हैं

उन्होंने कहा,“जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वह जेल जाएगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन पर ईडी लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना संघीय ढांचे की धज्जियाँ उड़ाना है। पीएमएलए के प्रावधानों को कठोर बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना भाजपा की टूल किट का हिस्सा है।”

उन्होंने कहा,“षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है। भाजपा की वाशिंग मशीन में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।”

प्रियंका गांधी ने कहा "विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता - भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है। सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो भाजपा में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा।"

उन्होंने कहा "  हेमंत सोरेन जी को ईडी लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफ़ा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है। भाजपा को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब देगी।"

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर