गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

जयपुर:पति की हत्या कर बोरे में भरकर शव को बाइक पर ले जाती रही महिला, प्रेमी के साथ मिलकर की थी साजिश

None • 2025-03-20 16:34:02
जयपुर:पति की हत्या कर बोरे में भरकर शव को बाइक पर ले जाती रही महिला, प्रेमी के साथ मिलकर की थी साजिश

जयपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव को बोरे में भरकर बाइक पर घुमाया। जानें कैसे हुई यह हैरान कर देने वाली घटना और पुलिस ने क्या कहा।

जयपुर (शाह टाइम्स) राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला और उसका प्रेमी शव को बोरे में भरकर बाइक पर लेकर घूमते रहे और बाद में उसे आग लगा दी। यह घटना उस समय हुई जब महिला के पति को उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चल गया था।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब सीसीटीवी फुटेज में महिला और उसका प्रेमी बाइक पर बोरा लेकर जाते हुए दिखाई दिए। बोरे में महिला के पति का शव था। पुलिस ने बताया कि महिला गोपाली देवी और उसका प्रेमी दीनदयाल ने मिलकर पति धन्नालाल की हत्या की।

क्या हुई थी घटना
धन्नालाल सैनी की पत्नी गोपाली देवी का दीनदयाल के साथ पांच साल से अवैध संबंध था। जब धन्नालाल को इसके बारे में पता चला, तो वह 15 मार्च को दीनदयाल की दुकान पर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गोपाली देवी व दीनदयाल ने मिलकर धन्नालाल पर हमला कर दिया। उन्होंने लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार किया और रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

https://shahtimesnews.com/22-naxalites-in-chhattisgarh-amit-shah-said-that-the-country-will-be-naxal-free-before-march-31-next-year/

शव को बोरे में भरकर बाइक बाइक पर लेकर घूमे
हत्या के बाद दोनों ने शव को एक बोरे में भरकर दीनदयाल की बाइक पर लाद लिया और उसे ठिकाने लगाने के लिए जगह तलाशने लगे। इस दौरान वे शव को लेकर रिंग रोड के पास पहुंचे, जहां उन्होंने बोरे में आग लगा दी। हालांकि, शव आधा जला ही था कि आरोपियों ने एक कार को आते देखा और वहां से भाग गए।

क्या कहा पुलिस ने
जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दिगंत आनंद ने बताया कि आधा जला हुआ शव मुख्य सड़क के पास मिला। दो दिन बाद शव की पहचान धन्नालाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गोपाली देवी और दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की पूरी योजना बनाई थी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

मेरठ की मुस्कान से कम नहीं जयपुर की गोपाली
यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई एक ऐसी ही घटना की याद दिलाता है, जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और शव को सीमेंट डालकर ड्रम में छिपा दिया था। जयपुर की गोपाली ने भी ऐसी ही क्रूरता दिखाई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर