गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सर्दियों में पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन?

None 2025-12-09 20:29:48
सर्दियों में पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन?
सर्दियों में पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन? सर्दी आरामदायक कंबल, गर्म पेय और स्वादिष्ट आरामदायक भोजन का मौसम होता है। हालांकि, यह मौसम कई लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है।इस मौसम में कई लोग पेट फूलना और अपच जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, हमारे शरीर और खाने की आदतें बदलती हैं, जिससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इन चीजों का सेवन करने से आप पेट की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आजकल के समय में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते पाचन से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हो गई हैं। पाचन से जुड़ी जो परेशानियां लोगों को सबसे ज्यादा तंग करती हैं, वह गैस और ब्लोटिंग होना। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या होती है, वह कुछ भी खाते है तो उनका पेट तन से फूल जाता है और पेट में गैस का अफारा बनने लगता है। हालांकि, पेट की गैस और ब्लोटिंग एक आम समस्या है, लेकिन ऐसा लंबे समय तक होता है तो सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। पेट को हेल्दी रखने के लिए खाएं यह चीजें? पपीता खाना पपीता को पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद पपेन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद कर सकता है, जिससे पेट गैस की समस्या नहीं होती। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी इसमें पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं। अदरक की चाय पीना सर्दियों का मौसम आते ही हम सभी अदरक की चाय का सेवन करना खूब पसंद करते हैं। अदरक को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस चाय को पीने से पेट फूलना, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। ऐसा ज़िंगिबेन नामक एक सरल एंजाइम के कारण होता है, जो मूल रूप से एक शक्तिशाली सिस्टीन प्रोटीज़ है, जो प्रोटीन को छोटे पेप्टाइड्स और अमीनो एसिड में तोड़ता है। हल्दी हल्दी में करक्यूमिन नामक सक्रिय यौगिक पाया जाता है, जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह आंतों की जलन को कम करके गैस और पेट फूलने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। आप हल्दी को दूध या चाय के रूप में सेवन कर सकते हैं। चीया सीडस का सेवन करना सर्दियों में आप पेट की समस्याओं से निजात पाने के लिए चीया सीडस का इस्तेमाल कर सकते हैं। चिया सीड्स पानी के साथ मिलकर एक जेल बनाते हैं, जो मल को नरम करने, गैस कम करने और पेट के बैक्टीरिया को संतुलित रखने में सहायक है। इन्हें सलाद, स्मूदी या पानी में भिगोकर खाली पेट लिया जा सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर