गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

None 2024-08-24 15:28:06
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

आजकल गलत खानपान की वजह से हमारे शरीर में अनेकों बीमारियां पैदा हो जाते हैं। जिसके चलते हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं स्वस्थ रहने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए।

शाह टाइम्स। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए अच्छी डाइट फॉलो करना जरूरी होता है। ऐसे में क्या खाना चाहिए और क्या नही इस बात के अभी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हेल्दी डाइट लेने पर शरीर में किसी तरह के पोषक तत्व की कमी नहीं होती है। साथ ही नॉनकम्यूनिकेबल बीमारियां जैसे डायबिटीज, स्ट्रोक और दिल की परेशानियां दूर रहती है। वहीं, डाइट अगर अच्छी ना हो और व्यक्ति का लाइफस्टाइल एक्टिव ना हो तो शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का खतरा रहता है. ऐसे में WHO समय-समय पर अपनी फूड गाइडलाइंस साझा करते रहते है जिसमें सलाह दी जाती है कि किन चीजों को खानपान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए और किनसे परहेज करना जरूरी है।

WHO की फूड गाइडलाइंस के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति के खानपान में फल, सब्जियां, दाल, सूखे मेवे और पूर्ण अनाज होने चाहिए। खानपान में रोजाना सब्जी शामिल करनी चाहिए। ताजा फल या ताजा कच्ची सब्जियों को स्नैक्स की तरह खाना चाहिए। जो फल और सब्जियां मौसमी हों उन्हें डाइट में जरूरत शामिल करना चाहिए और अलग-अलग तरह के फल और सब्जियों को खानपान का हिस्सा बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

दिनभर में तकरीबन एक चम्मच ही नमक का सेवन करना चाहिए। जिस नमक का सेवन किया जा रहा है वो आयोडाइज्ड नमक होना चाहिए। खानपान में ट्रांस फैट्स को शामिल करने से खासा बचना चाहिए। ट्रांस फैट्स मीट, बेक्ड और तली-भुनी चीजों, पहले से पैक किए हुए फूड्स जैसे फ्रोजन पिज्जा, पाई, कुकीज, बिस्कुट और वेफर्स वगैरह में होता है।

जिन चीजों को उबालकर और स्टीम करके खाया जा सकता है उन्हें फ्राई करके नहीं खाना चाहिए।

मक्खन और घी की जगह पर पॉलीसैचुरेटेड फैट्स वाले तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे सोयाबीन, कनोला, कॉर्न और सूरजमुखी का तेल।इन तेलों को हेल्दी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

डॉनट्स और केक वगैरह का सेवन कम से कम करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा शुगर खाने पर डायबिटीज और मोटापे जैसी दिक्कतों का खतरा रहता है। ऐसे में शुगर इंटेक पर खासा ध्यान देना जरूरी होता है। आपको बता दें कि कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, स्पॉर्ट्स ड्रिंक्स, रेडी टू ड्रिंक चाय और फ्लेवर्ड मिल्क में भी शुगर होती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर