गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सर्दियों में जरूर करें इस चीज का सेवन, हमारी सेहत के लिए हो सकती है फायदेमंद?

None 2025-01-20 14:48:38
सर्दियों में जरूर करें इस चीज का सेवन, हमारी सेहत के लिए हो सकती है फायदेमंद?

(Shah Times)सर्दियों में हमें अपना खूब ख्याल रखना होता है। खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाली लोगों को, दरअसल कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। सर्दियों में होने वाली आम बीमारियां जैसे सर्दी खांसी, जुकाम और फ्लू लगभग हर घर में लोगों को बीमार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जो सर्दियों में आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है?

सर्दियों में होने वाली आम बीमारियां जैसे सर्दी खांसी, जुकाम और फ्लू लगभग हर घर में लोगों को बीमार करते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में मुलेठी को ठंड की बीमारियों के लिए रामबाण कहा गया है। जी हां, छोटी सी मुलेठी एक दो नहीं कई बीमारियों में लाभ दिलाती है। ये आयुर्वेदिक जड़ी बूटी ढेर सारे गुणों के चलते ठंड के मरीजों के लिए बिना साइड इफेक्ट वाली दवा बन जाती है। चलिए जानते हैं कि मुलेठी के सेवन से क्या क्या फायदे होते हैं।

सर्दीयों के मौसम में मुलेठी का सेवन करना होता है फायदे?

मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसे अंग्रेजी में स्वीटवुड भी कहा जाता है। आमतौर पर मुलेठी को चाय और दूसरे पेय पदार्थों में सुगंध बढ़ाने के लिए डाला जाता है। लेकिन सुगंध बढ़ाने के साथ साथ मुलेठी और भी कई फायदे करती है। इसका चूर्ण बनाकर सेवन करने से सर्दी से जुड़ी आम बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, गले में खराश, बदन दर्द और टॉन्सिल्स जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। तासीर में गर्म होने के कारण मुलेठी फ्लू और कोल्ड में भी फायदा करती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करती है मुलेठी

कोरोना काल के बाद लोगों के लिए इम्यूनिटी बेहतर बनाए रखना जरूरी हो गया है। देखा जाए तो सर्दी में इम्यूनिटी कमजोर होने पर ही वायरल फीवर आता है। ऐसे में मुलेठी का सेवन करके इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है। इम्यूनिटी बूस्टर होने के साथ साथ मुलेठी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीवायरल गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके चूर्ण का सेवन करने से बाहरी इंफेक्शन से बचाव हो सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद होती है मुलेठी

मुलेठी का चूर्ण आंखों से जुड़े रोगों में फायदेमंद कहा गया है। आंखों में जलन होने पर इसके पानी से आंखें धोने से राहत मिलती है। इसके साथ साथ आंख आने यानी कंजेक्टिवाइटिस होने पर भी मुलेठी काफी काम आती है। कंजेक्टिवाइटिस होने पर मुलेठी को पानी के साथ पीसकर इसका पतला पेस्ट आंखो में लगाने से कंजेक्टिवाइटिस की परेशानी से राहत मिलती है। मुलेठी को सौंफ के साथ खाने पर आंखों की रोशनी बढ़ने की बात भी आयुर्वेद में कही जाती है।

बालों के लिए फायदेमंद

आज के दौर में जहां हर कोई बालों के गिरने और बालों के सफेद होने से परेशान है, और इस समस्या से राहत पाने के लिए मुलेठी फायदा पहुंचा सकती है। इसके लिए मुलेठी चूर्ण को आंवले के रस और तिल के तेल में मिलाकर काढ़ा बनाना चाहिए और इस काढ़े को रोज एक से दो बूंद नाक में डालने से काफी फायदा होगा।

दिल और दिमाग के लिए भी मुलेठी होती है फायदेमंद

मुलेठी का सेवन दिल के लिए भी अच्छा कहा जाता है। मुलेठी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ब्लड वेसल्स को क्लीन रखते हैं और धमनियों में थक्का बनने से रोकते हैं। मुलेठी के सेवन से खून साफ होती है और ब्लड इंफेक्शन की परेशानी से निजात मिलती है। इसके साथ साथ डिप्रेशन और एंजाइटी की परेशानी में भी मुलेठी का सेवन कारगर बताया जाता है। जिन लोगों को माइग्रेन रहता है, उनके लिए मुलेठी का सेवन करना फायदेमंद बताया गया है। इसके सेवन से दिमाग तेज होता है और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर