गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 76741.82 ▲ 0.31%
BITCOIN $62680 ▲ 1.07%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाली पेट आंवले का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?

None 2025-11-13 20:22:06
खाली पेट आंवले का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?
खाली पेट आंवले का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद? आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते है। आंवले को हम अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते है। जैसे- आंवले का मुरब्बा, आंवले का अचार आदि। आपको बता दें कि आंवला जिसे इंडियन गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर भरपूर है। वैसे तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन क्या इसे खाली पेट खाना फायदेमंद हैं? खाली पेट आंवला खाने के क्या फायदे हैं और किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। आंवला को आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में बेहद मददगार साबित हो सकती है।यह खाने में खट्टा-मीठा जरूर होता है, लेकिन शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद भी है। इसमें मौजूद तत्व इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। इसे खाने के तो वैसे कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप खाली पेट इसको चबाते हैं तो यही फायदे दोगुने भी हो सकते हैं। तो चलिए यहां जानते हैं सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं और क्यों इसे अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। खाली पेट आंवले का सेवन करने से होने वाले फायदें। इम्यूनिटी स्ट्रोंग होना कच्चा आंवला पॉलीफेनोल्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। पॉलीफेनोल्स पाचन को मजबूत बनाने और इम्यून फंक्शन को बेहतर बनाने का करता है। कच्चे आंवले का सेवन शरीर में वायरस और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है, जिससे इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। पाचनतंत्र बेहतर होना आंवला में प्रचुर मात्रा में फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी और फाइबर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। नियमित तौर पर खाली पेट कच्चे आंवले का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और पेट में ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है। ब्लड साफ करना कच्चे आंवले के पोषक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे खून को साफ करने में मदद मिलती है। आंवले पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे सभी अंगों को प्रमुख पोषक तत्व स्थानांतरित करने में आसानी होती है। हार्ट के लिए फायदेमंद आंवला में फाइबर और पोटेशियम ज्यादा होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम सकता है। नियमित रूप से आंवला का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। बाल मजबूत होना आंवला बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों का झड़ना कम करता है और नए बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप बालों को घना और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। शुगर लेवल कंट्रोल करना आंवला में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और ब्लड शुगर बढ़ने से रोकते हैं। खाली पेट इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।  आंखें के लिए फायदेमंद आंवले का सेवन करना बमारी आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आंवले में विटामीन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके चलते आंवला हमारी आंखों कि रोशनी बढ़ाने में भी सहायक होता है। निष्कर्ष खाली पेट कच्चा आंवला खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार ही इसका सेवन करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर