गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हींग का सेवन करना सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, आइए जानते हैं?

None 2025-07-07 20:16:39
हींग का सेवन करना सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, आइए जानते हैं?
हींग का सेवन करना सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, आइए जानते हैं? जब भी बात हमारे बुजुर्गों के नुस्खे की आती है तो उसमें हींग का नाम अवश्य आता है। हींग एक ऐसा मसला है जो हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। हमारी दादी नानी के ज़माने में हींग से बहुत से उपचार किए जाते थे, जो आधुनिक  युग में शायद ही अब कोई करता है। मगर अब भी कुछ लोग हींग का इस्तेमाल करते हैं। हिंग को आयुर्वेद में भी औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। अगर हम बात करें हींग के गुणों की तो यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। हींग हमारी कई बीमारियों में काम आता है। तो चलिए आज हम आपको हिंग के फायदे के बारे में बताने वाले हैं, कि आखिर हींग का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।आईए जानते हैं। जब बात घरेलू नुस्खों और पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा की आती है, तो हींग का नाम सबसे ऊपर आता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ कई विकारों को दूर भगाने में सहायक मानी जाती है। हींग में औषधीय गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, गैस और पेट दर्द में राहत देते हैं। छोटी सी हींग दादी-नानी की ऐसी 'दवा' है जिसमें सेहत का खजाना छिपा है। हींग का वानस्पतिक नाम फेरूला ऐसाफोइटिडा है, जो भारत के दक्षिण प्रांत में पाई जाती है। भारत में हींग का आयात मुख्य रूप से अफगानिस्तान से किया जाता है, कुछ मात्रा में उज्बेकिस्तान और ईरान से भी हींग आयात होती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (एनएलएम) के एक अध्ययन के अनुसार, हींग का उपयोग पारंपरिक रूप से काली खांसी, अस्थमा, अल्सर, मिर्गी, पेट दर्द, पेट फूलना, ब्रोंकाइटिस, आंतों को नुकसान पहुंचा रहे बैक्टीरिया, ऐंठन, कमजोर पाचन और इन्फ्लूएंजा जैसी कई दिक्कतों को ठीक करने में किया जाता है। चरक संहिता में इसे पाचन में सुधार करने, गैस और सूजन को कम करने और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी माना जाता है। जिन लोगों को भूख नहीं लगती या जिन्हें भोजन पचाने में समस्या होती है, उनके लिए हींग अत्यंत उपयोगी है। हींग का सेवन करने से होने वाले फायदे चुटकी भर हींग का इस्तेमाल दांतों में हो रहे दर्द से आराम दिलाने में भी किया जाता है। दांत दर्द होने पर हींग में कपूर मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। घरेलू नुस्खों की बात करें तो कान में भी तिल के तेल में हींग पकाकर उस तेल की बूंदें कान में डालने से दर्द कम होता है। रोजाना दाल, कढ़ी और सब्जियों में हींग डालने से भोजन आसानी से पचता है। शोध बताते हैं कि हींग शरीर में इंसुलिन बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम करने में सहायक होती है। उपयोग करने का तरीका हींग में कौमारिन नामक तत्व मौजूद होता है जो खून को पतला करने और जमने से बचाता है। यह बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल को कम कर उच्च रक्तचाप घटाता है। छाछ या भोजन के साथ हींग खाने से पेट की गैस, हैजा और पेट दर्द में राहत मिलती है। हींग में ऐसी ताकत होती है जो कैंसर बढ़ाने वाले सेल को रोकती है। प्रसव के बाद हींग लेने से गर्भाशय साफ होता है और पेट संबंधी परेशानी नहीं होती। माइग्रेन और सिरदर्द में आधा कप पानी में हींग मिलाकर पीने से आराम मिलता है, लेकिन शिशुओं या फिर किसी भी तरह की एलर्जी से जूझ रहे लोगों को इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लेनी चाहिए।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर