गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केले का सही टाइम से सेवन करने से शरीर को मिलते है कई लाभ

None 2024-07-24 14:28:35
केले का सही टाइम से सेवन करने से शरीर को मिलते है कई लाभ

केला पित्त को भी कम कर खून को साफ करने का काम करता है। केला पेट के टॉक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करता है।

~Neelam Saini

(शाह टाइम्स)। केला एक ऐसा फल है जो सभी के घरों में पाया जाता है, और ज्यादातर सबकी पसंद भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केला जितना स्वादिष्ट खाने में होता है, उतने ही उसके हमारे हेल्थ से जुड़े फायदे होते हैं। तो चलिए आज हम केले के क्या फायदे होते हैं उससे आपको रूबरू कराते हैं।

केला खाने से हमें बहुत से फायदे मिलते हैं। इसे खाने से शरीर कई बीमारियों से बच सकता है। हालांकि, केला खाने का सही तरीका भी होता है। अगर इसका ख्याल न रखा जाए तो इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। आयुर्वेद में केला खाने का सही तरीका बताया गया है, जिससे इसका पूरा लाभ शरीर को मिल पाए। ऐसे में अगर आप भी केला खाने के शौकीन हैं तो यहां जानिए इस फल को खाने का सही समय और सही तरीका।

केला खाने का सही टाइम

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सभी फल खाना खाने से पहले खाने की सलाह दी जाती है लेकिन केला इकलौता ऐसा फल है, जिसे खाने के बाद ही खाना चाहिए। खाना खाने के बाद दो केला खाना भी चमत्कारिक रुप से फायदेमंद हो सकता है। इससे एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। केला पित्त को भी कम कर खून को साफ करने का काम करता है। केला पेट के टॉक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करता है। यह पेट की अग्नि को बढ़ाकर पेट की कई समस्याओं को समाप्त कर सकता है।

केला खाने के फायदे

डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद

डायबिटीज कंट्रोल करने में केला जबरदस्त तरीके से काम करता है। केले में पाया जाने वाला फाइबर, स्टार्च, विटामिन, खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो शुगर लेवल को मेंटेन करने का काम करते हैं।

इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने में सहायक

केले में विटामिन सी मिलता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है।

हड्डियां मजबूत बनाए

केले में मैग्नीशियम और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। नियमित तौर पर केला-दूध के सेवन से हड्डियां मजबूत बन सकती है।

किडनी को हेल्दी बनाएं

केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में मिलता है, जो किडनी को हेल्दी रखकर, ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकता है। पोटेशियम किडनी की हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।

वजन कंट्रोल करने में सहायक

केले में विटामिन और फाइबर भरपूर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार होता है। केले में कम कैलोरी होती है, जिससे पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है, जिससे वजन कम होता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर