गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

तुलसी का सेवन करने से हमारे सेहत पर के प्रभाव पड़ता है?

None • 2025-12-11 13:30:41
तुलसी का सेवन करने से हमारे सेहत पर के प्रभाव पड़ता है?
तुलसी का सेवन करने से हमारे सेहत पर के प्रभाव पड़ता है? हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। तुलसी को जितना पूजा अर्चना के लिए इस्तेमाल किया जाता है उससे कई ज्यादा यह पेड़ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में तुलसी को एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। यही वजह है कि हर भारतीय घर में तुलसी का पौधा आसानी मिल जाता है।हालांकि तुलसी के धार्मिक कर्म को छोड़कर और भी हमारी हेल्थ से जुड़े फायदे होते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं तुलसी का सेवन करने से हमारे सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। बता दें कि धार्मिक होने के साथ ही तुलसी का सेवन भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना बासी मुंह तुलसी की पत्तियां चबाकर खाते हैं या फिर इसका काढ़ा और इसकी चाय बनाकर पीते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तुलसी का सेवन करने से होने वाले फायदे। सांस संबंधी समस्याएं न होना आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथ चरक संहिता में तुलसी को शक्तिशाली औषधि के रूप में बताया गया है। यह खांसी, हिचकी, सांस की तकलीफ़, अस्थमा और पसलियों के दर्द जैसी समस्याओं में बेहद उपयोगी है। तुलसी का काढ़ा या पत्तियों का रस श्वसन तंत्र को साफ़ करने में मदद करता है। इम्यूनिटी मजबूत होना तुलसी में मौजूद विटामिन C और जिंक शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से तुलसी का सेवन करने से शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है और मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। तनाव से राहत तुलसी एक प्राकृतिक एडाप्टोजेन है, जो शरीर को तनाव से निपटने में सहायता करता है। यह मानसिक शांति, एकाग्रता और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मददगार साबित होती है। सिर दर्द से राहत सुश्रुत संहिता के अनुसार, तुलसी में पाया जाने वाला यूजेनॉल नामक यौगिक दर्द निवारक की तरह काम करता है। तुलसी का रस या इसकी चाय सिरदर्द, बदन दर्द और थकान में राहत पहुंचाती है। सर्दी-खांसी से राहत तुलसी की पत्तियाँ सर्दी, खांसी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी समस्याओं में बेहद उपयोगी हैं। तुलसी का काढ़ा या चाय गले की खराश और कफ को कम करता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। कैसे करें तुलसी का सेवन सुबह खाली पेट 2-3 तुलसी की पत्तियाँ चबाना लाभदायक है। तुलसी की चाय या काढ़ा पीना इम्यूनिटी बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसे शहद, अदरक या नींबू के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर