शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चुकंदर के जूस का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद।

None 2025-06-30 21:14:05
चुकंदर के जूस का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद।
चुकंदर के जूस का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद। हम अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। सेहत को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए हम कई चीजों का सेवन करते हैं। कोई जूस का सेवन करता है तो कोई फलों का और हरी सब्जियों के जूस का सेवन करता है।तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही जूस के बारे में बताने वाले हैं, जिसका प्रतिदिन सेवन करने से आप अपने लिवर की तो सफाई कर ही सकते हैं साथ ही साथ यह है हमारी स्किन और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।तो चलिए जानते हैं कौन सा है वह जूस? शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। अगर आप भी अपने शरीर को हेल्दी और तरोताजा रखना चाहते हैं, तो आप रोजाना एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। चुकंदर को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है।आपको बता दें कि इसमें मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन, फोलेट, विटामिन बी6 और विटामिन सी सहित तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं किन लोगों को और क्यों करना चाहिए इस जूस का सेवन। चुकंदर का जूस पीने से होने वाले फायदें स्किन के लिए फायदेमंद चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है, जिससे स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है। अगर आप स्किन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो रोजाना एक गिलास इस जूस का सेवन कर सकते हैं। खून कि कमी न होना आज के समय में महिलाओं में खून कमी की शिकायत काफी देखी जाती है।इसकी एक वजह अनहेल्दी और खान-पान पोषण की कमी भी है। अगर आप आयरन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रोजाना एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं।क्योंकि इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। लिवर के लिए फायदेमंद लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। इसको हेल्दी और दुरुस्त रखने के लिए आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर में मौजूद गुण लिवर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर