गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चुकंदर का सेवन करना इन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

None 2025-02-17 17:15:21
चुकंदर का सेवन करना इन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

(Shah times)चुकंदर वैसे तो ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद होती है और इसका सेवन करने से बहुत से फायदे मिलते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं होता कि हर चीज सभी के लिए फायदेमंद हो। जी हां चुकंदर भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए।

चुकंदर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।
डॉक्टर भी एनीमिया और खून की कमी होने पर इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। चुकंदर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए इसके जूस का सेवन बॉडी डिटॉक्सिफायर के तौर पर भी काम करता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इतने सारी खूबियों से भरपूर होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए चुकंदर का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए?

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए चुकंदर?

गुर्दे में पथरी होने पर

चुकंदर में फोलेट और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें ऑक्सालेट भी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो किडनी में स्टोन होने की वजह बन सकता है। ऐसे में अगर आपको किडनी में स्टोन की समस्या है तो आपको भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर लो होने पर

चुकंदर के जूस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। क्योंकि चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है जो ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है। लेकिन अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यह लो बीपी की समस्या को बढ़ा सकता है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल

चुकंदर का सेवन कभी-कभी पाचन से जुड़ी परेशानियों की भी वजह बन सकता है, जिसमें पेट फूलना या गैस बनना जैसी दिक्कते शामिल हैं, खासकर जब इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जा रहा हो।

आयरन

चुकंदर में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हेमोक्रोमैटोसिस जैसी स्थिति वाले लोगों को चुकंदर के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।

डायबिटीज

चुकंदर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में चुकंदर का सेवन भी ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, डायबिटीज के रोगियों को चुकंदर का सेवन कम से कम करना चाहिए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर