गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गर्मियों में छाछ का सेवन करने से हमारे शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे?

None 2025-06-17 18:40:11
गर्मियों में छाछ का सेवन करने से हमारे शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे?
गर्मियों में छाछ का सेवन करने से हमारे शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे? गर्मियों के मौसम में लोग अपनी शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह की ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं छाछ का सेवन करने से भी हमारी सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं। छाछ का सेवन करने से हमें गर्मी से राहत मिलती है। इसी के साथ-साथ वह कई रोगों से भी छुटकारा दिलाती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की छाछ का सेवन करने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं? गर्मियों के मौसम में छाछ का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छाछ न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत और सौंदर्य के लिए भी वरदान से कम नहीं है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने से लेकर तनाव कम करने तक, छाछ के अनगिनत फायदे हैं।आपको बता दें कि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12, और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोबायोटिक्स का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि छाछ में काला नमक मिलाकर पीने से क्या होता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन। छाछ में काला नमक मिलाकर पीने के फायदे पेट की जलन कम होना अगर पेट में जलन हो रही है तो छाछ का सेवन इससे राहत दिला सकते हैं। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। पाचन संबंधी समस्या न होना जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए छाछ किसी वरदान से कम नही है। इसके लिए उन्हें छाछ में काला नमक मिलाकर पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। तनाव कम होना अत्यधिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए छाछ एक प्राकृतिक उपाय है। यह दिमाग को ठंडा रखता है और मानसिक शांति दे सकता है। उल्टी आने पर यदि आपको उल्टी आ रही है या जी मचला रहा हो, तो आपको छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ पीने से आपको इन दिक्कतों से राहत मिल सकती है। वजन कम होना अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो छाछ में काला नमक डालकर पीना शुरू करें। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद कर सकता है। कैसे करें छाछ का सेवन एक गिलास छाछ में एक चुटकी काला नमक मिलाएं और सुबह पी लें। अगर आप इसे और सेहतमंद और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा भुना जीरा और पुदीना के पत्ते मिक्स कर सकते हैं। पुदीना और जीपी डालने से छाछ का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है और यह हमारी सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर