गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गर्मियों में छाछ का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद?

None 2025-06-29 21:24:20
गर्मियों में छाछ का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद?
गर्मियों में छाछ का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद? गर्मियों में छाछ का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। दरअसल छाछ पीने से हमें पेट की बहुत सी समस्याओं से निजात मिलती है, तो वही छाछ का सेवन करने से गर्मी से भी राहत मिलती है। यह हमारे शरीर को ठंडा रखने में भी मददगार साबित होता है। इसी के साथ-साथ छाछ का स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है। हम छाछ का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे छाछ की मीठी लस्सी बनाना, छाछ को जीरे के साथ तड़का लगानेने से भी इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। और यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि छाछ का सेवन करने से हमारे सेहत को क्या-क्या लाभ मिलते हैं। छाछ न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत और सौंदर्य के लिए भी वरदान से कम नहीं है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने से लेकर तनाव कम करने तक, छाछ के अनगिनत फायदे हैं। आइए, आसान भाषा में जानते हैं कि कैसे छाछ आपकी सेहत और खूबसूरती को निखार सकता है। छाछ पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। भुने हुए जीरे के साथ इसका सेवन करने से पेट की गर्मी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह शरीर में तरलता बनाए रखता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है। गर्मियों में रोजाना एक गिलास छाछ पीने से पेट हल्का और तरोताजा रहता है। छाछ पीने के फायदे मोटापा अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो छाछ में सेंधा नमक डालकर पीना शुरू करें। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए गिलोय का चूर्ण छाछ के साथ लेना फायदेमंद है। दिमाग तेज होना सुबह-शाम पतली लस्सी या छाछ पीने से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ सकती है। हिचकी आना बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो एक चम्मच सौंठ छाछ में मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिल सकती है। उल्टी होने पर अगर जी मचला रहा हो या उल्टी की शिकायत हो, तो छाछ में थोड़ा जायफल घिसकर मिलाएं और पी लें। यह पेट को शांत करता है और राहत देता है। जलन होने पर अगर शरीर के किसी हिस्से में जलन हो, तो छाछ लगाने से तुरंत राहत मिलती है। स्किन के लिए भी होती है फायदेमंद छाछ सिर्फ सेहत ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी कमाल की है। छाछ में आटा मिलाकर बनाया गया लेप चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा चमकदार बनती है। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए गुलाब की जड़ को छाछ में पीसकर चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा, बासी छाछ से सप्ताह में दो बार बाल धोने से बालों का झड़ना कम होता है और वे मजबूत बनते हैं। छाछ की रेसिपी आयुष मंत्रालय ने एक रेसिपी के जरिए छाछ की उपयोगिता बताई थी। इसका नाम है खलम। खलम को औषधीय छाछ कहते हैं जिसे एनर्जी बूस्टर ड्रिंक की तरह पिया जा सकता है। इसे पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। मंत्रालय ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि इसके सेवन से आपके शरीर के तमाम सेल्स और मांसपेशियों को एनर्जी मिलती है और फिर वेट लॉस में तेजी आती है। यह इम्यूनिटी बूस्टर फूड है जिसे पीने से आपको इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होगी। इसमें हींग, जीरा, अदरक का पेस्ट पड़ता है जो स्वाद में जबरदस्त और सेहत के लिए परफेक्ट बन जाता है। मंत्रालय के मुताबिक, छाछ उन लोगों को नहीं लेना चाहिए जो लैक्टोज टॉलरेंट नहीं होते हैं। खुजली होने पर खुजली की समस्या हो, तो अमलतास के पत्तों को छाछ में पीसकर लगाएं और कुछ देर बाद नहा लें। इससे खुजली पूरी तरह खत्म हो सकती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर