शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ठंडे पानी का सेवन करना हमारी हेल्थ के लिए होता है नुकसानदायक?

None 2026-02-16 18:33:45
ठंडे पानी का सेवन करना हमारी हेल्थ के लिए होता है नुकसानदायक?
ठंडे पानी का सेवन करना हमारी हेल्थ के लिए होता है नुकसानदायक? वर्तमान समय में हम ज्यादातर ठंडे पानी का सेवन करते हैं, खासकर गर्मियों के मौसम में। आजकल सभी के घरों में फ्रिज पाया जाता है तो हम लोग पानी फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख लेते हैं। प्यास लगने और गला सूखने पर ठंडे-ठंडे पानी का सेवन करते हैं। जब ज्यादा गर्मी होती है खासकर तब ठंडे पानी कि जरूरत होती है लेकिन क्या आप जानते हैं जिस ठंडे पानी को हम अपनी प्यास बुझाने के लिए इस्तेमाल करते हैं वही ठंडा पानी हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होता है।जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, दरअसल ठंडा पानी पीने में तो स्वादिष्ट लगता है लेकिन यह हमारी सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक साबित होता है। तो चलिए जानते हैं ठंडा पानी का सेवन करने से हमें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम नियमित पानी पीते है क्योंकि, शरीर को हाइड्रेट रखने और साथ ही ट्रेंपरेचर को भी मेंटेन करना आवश्यक है। स्किन, पेट और पानी की कमी जैसी समस्याओं से बचने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। आपने देखा होगा कि गर्मियां आते ही हम ज्यादा पानी पीने लगते हैं, भरी धूप में जब हमारा गला सूखता है, तो सबसे पहले ठंडा पानी ही हमें याद आता है और पानी को ठंडा रखने के लिए अब ज्यादातर घरों में फ्रिज का उपयोग किया जाता है। अक्सर लोग कहते हैं कि फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है तो क्या ये सच है? आइए जानते हैं कि फ्रिज का पानी पीने से क्या होता है। फ्रिज का पानी पीने से होने वाले नुकसान? पाचन तंत्र पर बूरा प्रभाव पड़ना जिन लोगों को पाचन की समस्या है, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है और जो लोग पहले से अंदरूनी समस्याओं के कारण कमजोर हैं उन्हें फ्रिज के पानी से दूरी बना कर रहना चाहिए। क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। सर्दी ज़ुकाम होना जब आपके शरीर का तापमान बाहर के तापमान से ज्यादा हो और ऊपर से आप फ्रिज का ठंडा पानी भी पी लें तो आपका शरीर रिएक्ट करता है। जिससे आपको सर्दी और जुकाम हो सकता है। इसलिए फ्रिज का पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हार्ट के लिए नुकसानदायक फ्रिज का ठंडा पानी पीने से आपके शरीर के ब्लड फ्लो में रूकावट पैदा हो सकती है क्योंकि, ठंडे पानी से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती है और हार्ट को नुकसान हो सकता है। गले में खराश होना ठंडा पानी पीने आपके गले को नुकसान पहुंचा सकता है और गला खराब हो सकता है। जिसके चलते आपको गले में खराश होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वजन बढ़ाने में सहायक ठंडे पानी से आपका वजन भी बढ़ सकता है। जरुरत से ज्यादा फ्रिज का ठंडा पानी पीने से मोटापा बढ़ सकता है। यदि आप वजन बढने कि समस्या से परेशान हैं तो आपको फ्रिज के ठंडे पानी को नजरंदाज करना चाहिए।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर