गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सौंफ और मिश्री का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे

None 2024-09-02 12:45:47
सौंफ और मिश्री का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे

शरीर को पोषक तत्व देने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने तक हर चीज में सौंफ और मिश्री फायदेमंद होती है।

शाह टाइम्स। पहले जमाने में लोग खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करते थे। कहा जाता है खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करने से खाना अच्छे से पच जाता है। इसी के साथ अगर स्वास्थ्य लाभ की बात की जाए तो सौंफ और मिश्री का सेवन करने से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं आईए जानते हैं इन लाभ के बारे में?

कुछ लोगों को सौंफ और मिश्री खाना बहुत पसंद होता है और वह दिन में कई बार सौंफ और मिश्री का सेवन करते हैं। इन दोनों को मिलाकर खाया जाए तो ये शरीर को इतने लाभ पहुंचाते हैं जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। शरीर को पोषक तत्व देने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने तक हर चीज में सौंफ और मिश्री फायदेमंद होती है। ज्यादातर लोग खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ और मिश्री जरुर खाते हैं। इससे खाने के बाद कुछ मीठा तो मिल ही जाता है साथ में शरीर को कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है।

मुंह की स्मेल से छुटकारा मिलना

सौंफ और मिश्री खाने से मुंह से आने वाली बदबू से छुटकारा मिलता है
जिन लोगों के मुंह से बदबू आने की समस्या होती है उनके लिए सौंफ और मिश्री रामबाण से कम नहीं है। ओरल हेल्थ में सौंफ और मिश्री सुधार करती है। मुंह की बदबू इससे कम हो जाती है।

पाचन-तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक

कई लोगों का पाचन अच्छा नहीं होता है जिसकी वजह से उन्हें पेट से संबंधित कई समस्याएं होने लगती है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए 1 चम्मच सौंफ और मिश्री को मिलाकर प्रतिदिन खाने से पेट साफ होगा और अगर आपको कब्ज की समस्या है तो वो भी दूर हो जाएगी। ब्लोटिंग दूर करने में भी सौंफ और मिश्री फायदेमंद होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सौंफ और मिश्री का मिश्रण आंखों के लिए फायदेमंद होता है। जब आप रोजाना दूध के साथ इस मिश्रण का सेवन करते हैं तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों से जुड़ी कई और भी समस्याएं इस मिश्रण से दूर होती हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक

सौंफ और मिश्री खाने से शरीर में आयरन का लेवल बढ़ता है। शरीर में जब आयरन का लेवल बढ़ता है तो हीमोग्लोबिन भी अपने आप बढ़ जाता है। जिन लोगों को शरीर में खून की कमी की समस्या होती है उन्हें इसका रोजाना सेवन करना चाहिए। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रखने में मदद मिलती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर