गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किसी वरदान से कम नहीं है मूंग की दाल का सेवन करना?

None 2025-06-28 19:20:37
किसी वरदान से कम नहीं है मूंग की दाल का सेवन करना?
किसी वरदान से कम नहीं है मूंग की दाल का सेवन करना? दालों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हम अपनी डाइट में कई तरह की दाल शामिल करते हैं। जैसे उड़द की दाल, मूंग की दाल, मसूर की दाल आदि। लेकिन आज हम आपको मूंग की दाल के बारे में बताने वाले है। कुछ लोग तो मूंग की दाल को दालों का राजा भी कहते हैं।दरअसल यह दाल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है और उसका हमारी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आखिर मूंग की दाल का सेवन करने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड से भरपूर है, जो शरीर को ताकत, ऊर्जा और समग्र स्वास्थ्य प्रदान करती है। आयुर्वेद के अनुसार, मूंग दाल सुपाच्य है, जिसके कारण यह बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए उत्तम है। मूंग की दाल मूंग एक बहुत महत्वपूर्ण दाल है। कई लोग इसके गुणों के कारण इसे 'दालों का राजा' भी कह देते हैं। यह हल्की, सुपाच्य और पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में मूंग दाल को त्रिदोष नाशक (वात, पित्त, कफ संतुलित करने वाली) माना जाता है, जो इसे हर उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के लिए आदर्श बनाता है। मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड से भरपूर है, जो शरीर को ताकत, ऊर्जा और समग्र स्वास्थ्य प्रदान करती है। आयुर्वेद के अनुसार, मूंग दाल सुपाच्य है, जिसके कारण यह बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए उत्तम है। यह कब्ज, अपच और गैस जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने में सक्षम है और इसके सेवन से पेट से संबंधित समस्या भी दूर होती है। मूंग की दाल का सेवन करने से होने वाले फायदे डायबिटीज़ आयुर्वेद में मूंग दाल को 'सर्वगुण संपन्न' आहार माना गया है, जो सेहत के लिए वरदान है। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स मधुमेह रोगियों के लिए ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद करता है। मूंग दाल में मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन घटाने में सहायक हैं, क्योंकि इससे लंबे समय तक पेट भरा रहने का अहसास होता है।इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में भी लाभकारी है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना एक रिसर्च के अनुसार, मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें एंजियोटेंसिन एंजाइम पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में मददगार और फंगल इंफेक्शन रोकने में भी उपयोगी है। वहीं, ट्रिप्सिन पाचन को नियंत्रित करने में सहायक हैं। स्किन के लिए फायदेमंद आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी के अनुसार, मूंग दाल शरीर को डिटॉक्स करने में भी कारगर है। यह त्वचा में निखार लाता है, और इससे खून भी शुद्ध होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत करते हैं, जबकि फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए फायदेमंद है। मूंग दाल का फेस पैक त्वचा को चमक देता है और बालों को मजबूती प्रदान करता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर