गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है दाल का सेवन करना?

None 2026-02-09 15:56:33
कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है दाल का सेवन करना?
कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है दाल का सेवन करना? दालें भारतीय भोजन की रीढ़ मानी जाती हैं। प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर दालें आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं। लेकिन हर व्यक्ति के लिए हर फायदेमंद चीजें सही हो ऐसा ज़रूरी नहीं। इनमें दाल भी शामिल हैं। कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में दालों का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को नही करना चाहिए दाल का सेवन? किन लोगों को करना चाहिए दाल से परहेज़? गैस और पाचन संबंधी समस्या से परेशान लोग दालों में फाइबर और कुछ जटिल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो पाचन के दौरान गैस, पेट फूलना और अपच की समस्या बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को पहले से एसिडिटी, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) या बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें भारी दालों से परहेज करना चाहिए। किडनी के मरीज किडनी से जुड़ी बीमारियों में प्रोटीन और पोटैशियम का संतुलन बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई दालों में पोटैशियम और फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे मरीज डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के बिना दालों का सेवन न करें। गठिया और यूरिक एसिड की समस्या वाले लोग कुछ दालों में प्यूरिन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इससे गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या और गंभीर हो सकती है। ऐसे लोगों को चना, मसूर और राजमा जैसी दालों का सेवन सीमित रखना चाहिए। एलर्जी होने पर हालांकि यह समस्या कम लोगों में पाई जाती है, लेकिन कुछ व्यक्तियों को विशेष दालों से एलर्जी हो सकती है। दाल खाने के बाद खुजली, सूजन, सांस लेने में परेशानी या उल्टी जैसी शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। छोटे बच्चे और बुज़ुर्ग लोगों से बनाएं दूरी बहुत छोटे बच्चों और अत्यधिक बुज़ुर्गों का पाचन तंत्र कमजोर होता है। ऐसे में भारी या ठीक से न पकी दालें उनके लिए पचाना मुश्किल हो सकता है। इन्हें हल्की, अच्छी तरह उबली और कम मसाले वाली दाल ही देनी चाहिए। निष्कर्ष दालें सेहत के लिए लाभकारी हैं, लेकिन हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है। किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझना आवश्यक है। यदि दालों के सेवन से असहजता या स्वास्थ्य समस्या बढ़ती है, तो डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर