शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पालक के जूस का सेवन करने से शरीर को मिलते है अनेक फायदें?

None 2025-04-02 15:32:12
पालक के जूस का सेवन करने से शरीर को मिलते है अनेक फायदें?
पालक के जूस का सेवन करने से शरीर को मिलते है अनेक फायदें? फलों के साथ-साथ सब्जियों का जूस भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिनमें पालक का जूस भी शामिल है। बता दे कि पालक को सुपरफुड भी कहा जाता है। क्योकि पालक में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो पालक को अपनी डाइट में शामिल नही करते। एक्सपर्ट के अनुसार एक हफ्ते में पालक का जूस तीन बार पीनाे से हमारी हेल्थ अच्छी रहती है। पालक को सुपरफूड माना जाता है। ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप हफ्ते में तीन दिन पालक का जूस पीने की आदत डालते हैं, तो यह आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी ऑलओवर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को दूर करने के लिए भी पालक का जूस किसी रामबाण उपाय से कम नहीं माना जाता है। पालक का जूस पीने से आपके शरीर में कौन-कौन से अद्भुत बदलाव हो सकते हैं। पालक के जूस पीने के फायदें।  

आयरन की कमी को दूर करता है।

पालक का जूस आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। यह एनीमिया जैसी समस्याओं को दूर करता है और आपको एनर्जेटिक महसूस कराता है।

 पाचन तंत्र को सुधारता है।

पालक में हाई फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में सहायक है. यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।

वजन घटाने में मददगार।

पालक का जूस कम कैलोरी और ज्यादा पोषण प्रदान करता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाता है।

त्वचा को निखारता है।

पालक में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं। यह त्वचा को निखारता है, झुर्रियों को कम करता है और इसे प्राकृतिक चमक देता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

पालक में विटामिन ए और ल्यूटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाते हैं। यह दृष्टि को तेज करने और आंखों की थकान को दूर करने में सहायक है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

पालक में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद करता है।

शरीर को डिटॉक्स करता है।

पालक का जूस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और अंगों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता ह। यह शरीर को अंदर से साफ रखता है और आपको तरोताजा महसूस कराता है। कैसे बनाएं पालक का जूस पालक का जूस बनाने के लिए पालक के पत्ते, नूबू का रस, और एक कप पानी की आवश्यकता होती है। पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को धोकर मिक्सर में डालें। फिर इसमें पानी और नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें और छानकर पी लें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर