गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बासी रोटी का सेवन करना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए फायदें?

None • 2025-03-21 17:04:15
बासी रोटी का सेवन करना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए फायदें?
  बासी रोटी का सेवन करना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए फायदें? ज्यादातर घरों में अक्सर ऐसा होता है शाम के समय खाना खाने के बाद रोटी बच जाती है। कुछ लोग तो उन्हें बाहर फेंक देते हैं और कुछ लोग उन्हें जानवरों को खिला देते हैं लेकिन आज हम आपको बासी रोटी खाने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। जिसके बाद आप भी बासी रोटी का सेवन करना शुरू कर देंगे।   कई घरों में अक्सर ऐसा होता है कि लोग रात को खाना बनाते हैं और वो ज्यादा बन जाता है। रात का बचा हुआ खाना कुछ लोग सुबह खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि रात में बची हुई रोटी का सुबह सेवन करना सेहत के लिए कितना लाभदायी हो सकता है। जी हां, आज हम आपको बासी रोटी का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। दरअसल गेहूं के आटे से बनी रोटी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। सुबह नाश्ते में बासी रोटी खाने के फायदे? ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनको ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन लाभदायी हो सकता है। बासी रोटी का दूध के साथ सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है। डायबिटीज मरीजों के लिए बासी रोटी का सेवन करना फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में बासी रोटी का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए लाभदायी है। वेट लॉस करने में सहायक बासी रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। स्किन के लिए फायदेमंद बासी रोटी के सेवन से शरीर में स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है। अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं। एनर्जी बासी रोटी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं, जिससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर