गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बासी रोटी का सेवन करना हमारे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

None • 2025-06-24 20:09:39
बासी रोटी का सेवन करना हमारे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
बासी रोटी का सेवन करना हमारे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से बहुत सी चीज ऐसी हैं हमारी दादी नानी की जमाने की जो हम लोगों ने खाना बंद कर दिया। आपने कभी गौर किया होगा कि हमारी दादी नानी हमेशा सुबह के समय नाश्ते में बासी रोटी के साथ दूध का सेवन करती थी। मगर आज के लोग बासी रोटी खाना पसंद नहीं करते और उन्हें बाहर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप लोग जानते हैं बासी रोटी के साथ दूध का सेवन करने से हमारी सेहत को बेहद फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर बासी रोटी का सेवन करने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है, और हमें कौन-कौन से रोगों से छुटकारा मिलता है, आईए जानते हैं। आपने अक्सर दादी-नानी को सुबह के समय दूध के साथ बासी रोटी खाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से अलग बासी रोटी और दूध आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं? हाल ही में यूएस बोर्ड-प्रमाणित हेमेटोलॉजिस्ट और ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बासी रोटी को दूध में भिगोकर खाने के जबरदस्त फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी खाने से कौन से फायदें होते हैं। क्या कहते हैं एक्सपर्ट हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि लोग अक्सर रात की बची रोटी को बेकार समझकर फेंक देते हैं या घर पर पालतू जानवरों को खाने के लिए दे देते हैं। जबकि ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। खासकर बासी रोटी को दूध के साथ खाने से जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार बास बी रोटी में प्राकृतिक रूप से रेजिस्टेंट स्टार्च पाया जाता है, जो खासकर खराब पाचन से परेशान रहने वाले लोगों और डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए अच्छा है। बासी रोटी का सेवन करने से होने वाले फायदे? कब्ज़ से राहत डॉक्टर बताते हैं, रेजिस्टेंट स्टार्च धीरे-धीरे पचता है, जिससे यह आंतों की सेहत सुधारने और कब्ज से राहत देने में मदद करता है। ऐसे में अगर आपका पेट ठीक तरीके से साफ नहीं हो पाता है, तो आप रोज सुबह खाली पेट बासी रोटी को 5 से 7 मिनट तक दूध में भिगोकर, फिर गर्म कर या सादा ही खा सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करना रेजिस्टेंट स्टार्च का एक और बड़ा लाभ यह है कि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक होता है। ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो जाता है। वेट लॉस करने में सहायक इसके अलावा, बासी रोटी और दूध पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। ऐसे में ये वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इन बातों का रखें ध्यान अगर आप लैक्टोज इन्टॉलरेंट हैं या आपको गेहूं से एलर्जी है, तो रोटी और दूध खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। लेकिन एक हेल्दी व्यक्ति के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा हो सकता है जो पाचन, ब्लड शुगर और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर