गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन कुछ प्राकृतिक बीजों का सेवन करने पर पेट की दिक्कतों से मिलती है राहत?

None 2025-03-26 13:29:15
इन कुछ प्राकृतिक बीजों का सेवन करने पर पेट की दिक्कतों से मिलती है राहत?
इन कुछ प्राकृतिक बीजों का सेवन करने पर पेट की दिक्कतों से मिलती है राहत? कुछ लोगों को पेट खराब होने की समस्या ज्यादातर बनी रहती है। अगर वह कुछ भी तला-भुना या फिर कुछ बाहर का खा लेते हैं तो उनके पेट में भारीपन सा महसूस होता है और उनका पेट फुला हुआ सा लगता है, जिससे वह काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक बीजों के बारे में बताने वाले हैं। जिनका सेवन करने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं? जब भी हमारा पेट भरा या फूला हुआ महसूस होता है तो हम काफी असहज महसूस करते हैं। ऐसे में कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है और न ही किसी चीज में मन लगता है। कई बार तो पेट में दर्द तक होने लगता है। हर कोई पेट की इस परेशानी के लिए घरेलू उपायों की तलाश में होता है। हालांकि कुछ नेचुरल तरीके हैं जिनको फॉलो कर आप इस समस्या से बच सकते है। आप कुछ खुशबूदार बीज चबाकर पेट की इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन बीजों के बारे में और उन्हें कैसे इस्तेमाल करे। पेट की समस्या को कैसे ठीक करें सौंफ का सेवन करना सौंफ का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह गैस और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है। भोजन के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाएं। यह पेट की जलन को शांत करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। सौंफ की खुशबू ताजगी का एहसास कराती है और मुंह की दुर्गंध भी दूर करती है। अजवायन अजवायन में मौजूद थाइमोल गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ाता है, जिससे खाना आसानी से पचता है। यह भारीपन और एसिडिटी से भी राहत दिलाने में मदद करता है। एक चुटकी अजवायन में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर चबाएं। इसे खाली पेट या भोजन के बाद लिया जा सकता है। धनिया के बीज का सेवन करना धनिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को शांत करते हैं और सूजन कम करते हैं। धनिया के बीज को गर्म पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाएं या बीजों को चबाएं। यह पेट को ठंडक देता है और भारीपन को कम करता है। जीरा भी होता हैं फायदेमंद जीरा पेट की गैस, ब्लोटिंग और भारीपन जैसी समस्याओं का प्राकृतिक इलाज है। इसमें मौजूद कंपाउंड्स पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं। भोजन के बाद आधा चम्मच जीरा चबाएं या इसे पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पिएं। इलायची इलायची पेट की जलन, गैस और ब्लोटिंग को दूर करने में बेहद प्रभावी है। इसकी खुशबू न सिर्फ ताजगी देती है बल्कि पाचन में भी मदद करती है। एक या दो इलायची को चबाएं या इसे चाय में डालकर पिएं। मेथी दाना मेथी दाना फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है। यह पेट के भारीपन और कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है। रात भर पानी में भिगोए गए मेथी दानों को सुबह चबाएं या इसका पानी पिएं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर