गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

घी के साथ इन खास चीजों का सेवन करने से बढ़ती है आंखों की रोशनी

None 2024-08-20 16:22:36
घी के साथ इन खास चीजों का सेवन करने से बढ़ती है आंखों की रोशनी

घी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सब्जी में घी डालकर खाने से सब्जियों का स्वाद ही बढ़ जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खाने में घी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है। इसलिए हम आपको बताते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसे करें घी का सेवन?

शाह टाइम्स। आज के समय में आंखों की रोशनी को बरकरार रखना और उसे बेहतर बनाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल से आंखों पर जोर पड़ता है, जिससे उनकी रोशनी कमजोर हो सकती है। आजकल आपने देखा होगा छोटी उम्र से ही बच्चों के चश्मे लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि आंखों की कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं।

लेकिन ये भी सच के आज के समय में स्क्रीन के अंधाधुंध इश्तेमाल ने चश्मे की जरूरत को बढ़ा दिया है। अगर आप भी अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए घी का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, किन चीजों को घी में मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है।

घी और बादाम

बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले 5-6 बादाम को घी में भिगोकर खाएं। इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है और रोशनी में सुधार होता है।

घी और शहद

शहद और घी का मिश्रण आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच घी में आधा चम्मच शहद मिलाएं और सुबह के समय इसका सेवन करें। यह आंखों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

घी और गाजर का रस

गाजर में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है। आप गाजर के रस में 1 चम्मच घी मिलाकर पी सकते हैं। इससे आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और नजर साफ होती है।

घी और त्रिफला का सेवन करना

त्रिफला आयुर्वेद में आंखों के लिए एक वरदान माना गया है। त्रिफला को घी में मिलाकर सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है। इसे बनाने के लिए आप 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को 1 चम्मच घी के साथ मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें।

घी में मिलाकर बताई गई चीजों का सेवन करने से आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी नए उपचार या डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर