गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सिंघाड़ा का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?

None • 2025-12-15 18:10:50
सिंघाड़ा का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?
सिंघाड़ा का सेवन करना हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?   सिंघाड़ा सर्दियों में पाया जाने वाला एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों का खजाना है। इस फल को लोग कच्चा और सुखाकर पूरे साल सेवन करते हैं। सिंघाड़ा पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है और शरीर में जरूरी मिनरल्स और विटामिन की कमी को पूरा करता है।बाहर से हरा और अंदर से सफेद-क्रीम रंग का ये फल आपके काफी काम आ सकता है। करीब 90 दिनों का इसका मौसम आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ देकर जा सकता है। सिंघाड़ा को हम अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। यह हर तरह से हमारे लिए फायदेमंद है। सिंघाड़ा विटामिन बी6, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सिंघाड़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये लो फैट और ग्लूटेन फ्री होता है, जो इसे पौष्टिक बनाता है। लेकिन ठंड में कच्चे सिंघाड़ा का ज्यादा सेवन करने से बचें क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। तो चलिए जानते हैं सिंघाड़ा खाने के फायदे? सिंघाड़े के फायदें? हार्ट के लिए फायदेमंद पोटैशियम से भरपूर, सिंघाड़ा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने में मददगार है। पाचन के लिए फायदेमंद सिंघाड़े में मौजूद प्राकृतिक फाइबर आपके पाचन तंत्र को आरामदायक बनाए रखता है। यह मल त्याग कंट्रोल करता है और खाने के बाद भारीपन की भावना को कम कर सकता है। इम्यूनिटी मजबूत होना सिंघाड़ा में विटामिन सी पाया जाता है. विटामिन सी को इम्यूनिटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है। हड्डियां मजबूत होना सिंघाड़ा कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। सर्दियों में शरीर के जोड़ों और हड्डियों में कमजोरी और दर्द की समस्या ज्यादा होती है ऐसे में नियमित सेवन से हड्डियों की संरचना मजबूत रहती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। कैसे करें सिंघाड़े का सेवन? सिंघाड़ा सर्दियों में बेहद फायदेमंद फल है। इसे आप कच्चा खा सकते हैं या उबालकर सुखाकर सेवन कर सकते हैं। कच्चा सिंघाड़ा शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और पाचन को बेहतर बनाता है। उबालकर सुखाया सिंघाड़ा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और इसका आटा फास्ट या रोटियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो शरीर की ताकत, इम्यूनिटी और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर