सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड, सर्दी-खांसी और सुस्ती जैसी समस्याएं लेकर आता है। ऐसे में शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में कुछ खास फलों का जूस पीना सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन फलों के जूस को सर्दियों में अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
ठंडे मौसम में इन जूस खा करें सेवन
ऑरेंज जूस
सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल संतरा है। संतरे में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से ताजा संतरे का जूस पीने से सर्दी-जुकाम का खतरा कम होता है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है।
अनार का जूस पीना
अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसका जूस खून की कमी दूर करने, दिल की सेहत सुधारने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में अनार का जूस शरीर को अंदर से गर्माहट भी देता है।
गाजर के जूस का सेवन करना
गाजर सर्दियों की खास सब्जी है, लेकिन इसका जूस भी बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन A और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों और त्वचा के लिए लाभकारी है। गाजर का जूस शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।
सेब का जूस होता है फायदेमंद
“An apple a day keeps the doctor away” कहावत सर्दियों में और भी सटीक बैठती है। सेब में फाइबर और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका जूस पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर को ऊर्जा देता है।
चुकंदर का जूस पीना
चुकंदर आयरन और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। इसका जूस रक्त संचार बेहतर करता है और शरीर को ताकत देता है। सर्दियों में यह थकान दूर करने में मददगार है।
कैसे करें जूस का सेवन
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।