गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अच्छी सेहत के लिए दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी का करें सेवन?

None 2025-03-18 07:09:21
अच्छी सेहत के लिए दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी का करें सेवन?
  अच्छी सेहत के लिए दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी का करें सेवन?   ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं, कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिनकी दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। चाय एक ऐसा पेय पदार्थ होता है, जिसका सेवन करने से न केवल ताजा महसूस करते हैं बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी बेहतर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं ब्लैक टी का सेवन करने से कौन से फायदे होते हैं? भारत में अधिकतर लोग दिन की शुरूआत एक कप चाय के साथ करते हैं। इससे उन्हें एक किक मिलती है, जिससे वे पूरा दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रहते हैं और उनके काम की गुणवत्ता भी अच्छी होती है। आपको बता दें कि चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जो न सिर्फ आपको तरोताजा रखता है बल्कि लंबी आयु भी प्रदान कर सकता है। लेकिन इसके लिए आपको दूध वाली चाय की बजाय ब्लैक कॉफी या चाय को दिनचर्या में शामिल करना होगा। क्यों फायदेमंद होती है ब्लैक कॉफी? एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्लैक कॉफी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जो लोग दिन में दो बार 2 कप ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं उनमें 9 से 13 फीसदी समय से पहले मृत्यु की आशंका कम हो जाती है। क्यों फायदेमंद होती है ब्लैक टी? कई स्टडी में ब्लैक टी पीना भी आपकी सेहत के लिए अमृत का काम कर सकता है, यह पाया गया है। काली चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा ब्लैक टी की पत्तियां पूरी तरह से ऑक्सीडाइज होती हैं। इसमें फ्लेवेनोएड और थीएफ्लाविंस कंपाउड की मात्रा ज्यादा होती हैं, जिससे क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्लैक टी कैसे बनाएं? ब्लैक टी को बनाने के लिए आप एक कप पानी में काली चाय की पत्तियां डालकर 3 से 5 मिनट तक उबालें। काली चाय में आप नीबूं, अदरक या दालचीनी को मिला देंगे तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं। फिर आप इसमें शक्कर मिक्स करके गरमा-गरम सिप सिप करके पिएं। ध्यान रखने योग्य बातें इस चाय को बनाने के लिए आप काली चाय पत्तियों का ही इस्तेमाल करें और प्रोसेस्ड चीनी की बजाय गुड़ डालें। इस चाय को दिन में 2 बार पिएं और रात में सोने से पहले पीने से बचें। इससे आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर