गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

महिलाओं का राज्य के विकास एवं प्रगति में अहम रहा है योगदान: जोशी

None • 2023-07-30 01:28:42
महिलाओं का राज्य के विकास एवं प्रगति में अहम रहा है योगदान: जोशी

त्रिकोण सोसायटी के  आयोजित " वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड" कार्यक्रम में शामिल हुए  कृषि मंत्री

रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में त्रिकोण सोसायटी द्वारा आयोजित " वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की परिश्रमी व साहसी महिलाओं का राज्य के विकास एवं प्रगति में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में प्रदेश की वीर नारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। मंत्री ने कहा राज्य में रोजगार के लिए पुरुषों के पलायन के कारण महिलाएं ही राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक संरचना की रीढ़ बनी पर्वतीय क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में महिलाओं ने अपने परिश्रम व साहस के बल पर अपने घर, गांव, खेतों और संस्कृति को आबाद रखा। उन्होंने कहा उत्तराखंड की महिलाओं को उनके परिश्रम, बलिदान एवं संघर्ष का उचित श्रेय से मिलना आवश्यक है। 

जोशी ने कहा  कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का नया माध्यम बन रहे हैं। महिलाओं द्वारा राज्य में रोजगार सृजन, जैविक खेती, पर्यटन सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा समाज का विकास केवल तभी हो सकता है जब महिलाओं सशक्त एवं स्वावलंबी बनें और धामी सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। धामी सरकारी सेवाओं में राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देते हेतु कानून बनाया है। उन्होंने कहा समान नागरिक कानून यूसीसी भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है, किसी भी समाज में अगर उस समाज की 50% आबादी के साथ अन्य हो रहा हो, वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता। 

पुष्कर सिंह धामी की सरकार यूसीसी बनाने की दिशा में कार्य करने वाली पहली राज्य सरकार है। उन्होंने कहा प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। जिससे प्रदेश के विकास में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा मिल सके। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना और पोषण योजना आज प्रदेश की बेटियां शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वरोजगार, रक्षा सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ कई नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं।

इस अवसर पर बीजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, सोसाइटी की चेयरपर्सन नेहा शर्मा, सोनिया शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र, एडिशनल कमिश्नर अमित गुप्ता, अनुराधा मल्ल आदि उपस्थित रहे।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर