गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है धनियां

None 2025-04-24 17:47:42
खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है धनियां
खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है हरा धनियां? हरा धनियां  हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हरे धनिए का ज्यादातर इस्तेमाल सर्दियों के मौसम में खाने में किया जाता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसी के साथ धनियां का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ कई बीमारियों में भी किया जाता है। तो चलिए जानते है किन लोगों को करना चाहिए धनियां का सेवन। स्वाद को बढ़ाने और स्वास्थ्य को संवारने वाली कोमल पत्तियां किचन में न हों तो लाख मसाले डाल लें, खाने में जादुई स्वाद नहीं आता, जी हां! हम बात कर रहे हैं खुशबू देने वाले धनिया की, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि धनिया की पत्ती हो या बीज, उसके सेवन से अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। दही बड़ा, चटनी या कोई और व्यंजन स्वाद बढ़ाने में धनिया का अहम रोल है। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी ने बताया कि धनिया में औषधीय गुण होते हैं, जो कई तरह से सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से माइग्रेन, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास, थायराइड, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लीवर, अपच के साथ ही हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है। धनिए की पत्तियों का सेवन करने के फायदें डिटॉक्स आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि “धनिया शरीर के भीतरी अंगों की सफाई करता है यानी यह डिटॉक्स के रूप में काम करता है। धनिया के सेवन से कई रोगों का शमन होता है। इसके सेवन से वात, पित्त और कफ दोष भी खत्म होते हैं और रोगी को राहत मिल सकती है। एसिडिटी बता दें कि धनिया पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है और उसे भला चंगा रखता है। अपच, एसिडिटी, जलन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए धनिया को पीसकर पानी में मिला लें और रात भर के लिए रख दें। अगली सुबह इसे छानकर थोड़ी सी मिश्री मिला लें और खाली पेट इसका सेवन करें। डायबिटीज से राहत धनिया के सेवन से मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। धनिया की चाय भी बनाकर पी सकते हैं। इसमें सौंफ और भूना जीरा डालकर पकाने और उसके सेवन से यह आराम देता है। थायराइड में भी धनिया का सेवन लाभकारी होता है। इसके लिए पिसा हुआ धनिया एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें और सुबह इसे तब तक उबालें, जब तक यह आधा न हो जाए। इसके बाद छानकर पी लें। यह ड्रिंक आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर