गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सिल्क्यारा टनल में मजदूरों तक सुरंग आर -पार करने का काउंटडाउन हुआ़ पूरा !

None 2023-11-28 18:32:08
सिल्क्यारा टनल में मजदूरों तक सुरंग आर -पार करने का काउंटडाउन हुआ़ पूरा !

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा जल्द बाहर निकल सकते हैं मजदूर,17 दिनों बाद उम्मीदों की टनल होगी तैयार, मजदूरों को मिलेगा नया जीवन।

एनडीएमए ने सुरंग रेस्क्यू को लेकर सार्वजानिक की जानकारी

सिलक्यारा सुरंग में एनडीआरएफ की तीन टीमें जाएगी सुरंग के अंदर

प्रत्येक श्रमिक को निकालने में तीन से पांच मिनट का लगेगा समय

रेस्क्यू निकासी में क़रीब 2-3 घंटे का लगेगा वक़्त।

सिलक्यारा,(चिरंजीव सेमवाल) । उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा सुरंग के अंदर 17वां दिन का ढलता सुरज 41 मजदूरों के लिए नया जीवन देने जा रहा। आज सभी श्रमिकों का बाहर निकलने का इंतजार खत्म हो गया है। सुरंग में रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों, विशेषज्ञों और श्रमिकों ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार ड्रिलिंग पूरी हो गई है। रेस्क्यू टीम श्रमिकों तक पहुंचने में कामयाब हो गई है।


अभी श्रमिकों को बाहर निकालने का काम टनल में चल रहा है। टनल के अंदर एक रेस्क्यू अस्पताल बनाया गया है जहां पर श्रमिकों का प्राथमिक उपचार होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जर्नल बीके सिंह प्रमुख सचिव,डीएम सहित तमाम अधिकारी और कंपनी के लोग फंसे हुए मजदूरों से जानकारियां ले रही है । कि कोई मिसिंग तो नहीं आदि पर कार्य चल रहा। सबको निकालने के बाद ही एक एक कर श्रमिकों को बाहर लाया जायेगा। और चिन्यालीसौड भेजा जायेगा। पीएमओ को भी पल पल की जानकारियां दी जा रही।


बताया गया कि लगभग 57 मीटर तक पाइप पुश किए जाने थे। इस बीच एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को भी सुरंग के अन्दर बुला लिया गया है। फोर्स बढ़ा दी गई है।


एंबुलेंस और डॉक्टर भी मौके पर मौजूद है।


रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते टनल के अंदर ही अस्थाई मेडिकल सुविधा का विस्तार किया गया है। फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के बाद इस स्थान पर किया जाएगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण। कोई भी दिक्कत होने पर स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए 8 बेड एवं डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम है तैनात हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर