गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बागेश्वर और पुथुपल्ली उपचुनाव की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू

None • 2023-09-08 12:22:23
बागेश्वर और पुथुपल्ली उपचुनाव की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू

दोपहर तक चुनाव परिणाम आने की संभावना

नई दिल्ली। केरल (Kerala) की पुथुपल्ली विधानसभा (Puthupalli Assembly) और उत्तराखंड (Uttarakhand) की बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव (Assembly by-election) की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गयी है। दोपहर तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।

बागेश्वर के डिग्री कालेज में चल रही मतगणना में पोस्टल बैलेट और ईवीएम दोनों की गणना एक साथ की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल की मौजूदगी में सुबह पहले कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया और उसके बाद उन्हें टेबल आवंटित की गयी।

जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने बताया कि गतगणना के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर तक अंतिम चुनाव परिणाम घोषित हो जायेगा।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर विधानसभा (Bageshwar Assembly) उपचुनाव के लिये 05 सितम्बर को मतदान हुआ था। इस सीट पर कुल 56.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस समेत कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा से भगवती प्रसाद, उक्रांद से अर्जुन कुमार और उपपा से भगवत कोहली शामिल हैं।

केरल (Kerala) में पुथुपल्ली विधानसभा (Puthupalli Assembly) के लिए पांच सितंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे बेसिलियोस कॉलेज ऑडिटोरियम में शुरू हो गई।

सूत्रों ने आज यहां बताया कि 182 बूथों पर पड़े मतों की गिनती के लिए 74 अधिकारियों को तैनात किया गया है और इसके लिए 20 टेबलों की व्यवस्था की गई है। एक राउंड में कुल 21 वोटिंग मशीनों की गिनती की जाएगी। 11 राउंड की गिनती के बाद अंतिम तस्वीर साफ हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि पुथुपल्ली सीट पर दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद पांच सितंबर को उपचुनाव हुआ था, यहां मतदान प्रतिशत 72.91 दर्ज किया गया।

सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने जैक सी थॉमस को अपने उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा। वहीं भाजपा ने पार्टी के कोट्टायम जिला अध्यक्ष जी. लिजिन लाल को अपना उम्मीदवार बनाया। आम आदमी पार्टी का एक उम्मीदवार और तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर