गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी

None 2024-06-04 07:46:01
लोकसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी और अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी।

नई दिल्ली,(Shah Times)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी और अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी।


मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद पूरी होगी। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महाेत्सव में सब की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता की हैट्रिक लगाता है या फिर विपक्षी इंडिया समूह सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल होता है।


मतगणना के लिए सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों पर मतगणना केन्द्र स्थापित किये गये हैं। सभी मतगणना केन्द्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। सातों चरणों के मतदान की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) स्ट्रॉग रूम से सुबह तक कड़े पहरे में मतगणना टेबल तक पहुंचा दी जाएंगी।


मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थापित व्यवस्था के अनुसार सबसे पहले सभी मतदान केन्द्रों पर डाक मतपत्रों की गिनती शुरू करायी जाएगी उसके आधे घंटे के बाद ईवीएम मशीनों की और अंत में पांच-पांच वीवीपैट की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मतगणना का काम आखिरी वोट की गिनती तक निरंतर रूप से जारी रहेगाा।


उन्होंने मतगणना में किसी भी प्रकार की गडबड़ी की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों को नियमानुसार मतगणना पर निगाह रखने की पूरी छूट होगी। उन्होंने कहा कि प्रणाली में किसी भी प्रकार की जांच बाद में भी करायी जा सकती है। उन्होंने विपक्ष द्वारा मतगणना में धांधली की आशंका प्रकट किये जाने को पूरी तरह से खारिज किया।


मुख्य चुनाव आयुक्त ने चेतावनी दी कि मतदान केन्द्रों पर उपद्रव करने की किसी भी कोशिश को कड़ाई से निपटा जाएगा। आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।


लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभाओं सीटों के लिए भी चुनाव कराये गए है। अरुणाचल और सिक्किम की मतगणना रविवार को संपन्न हो गयी। सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटों में से सिक्किम क्रांतकारी मोर्चा (एसकेएम) को 31 पर विजय हासिल हुई है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 में से 46 सीटें भाजपा के खाते में आयी हैं।


आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 और ओडिशा की 147 सीटों के लिए हुए मतदान की गणना भी मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ-साथ करायी जाएगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की 25 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना भी कल ही संपन्न होंगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर