गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उत्तर प्रदेश से ही करवट लेगी देश की राजनीति: अविनाश पांडेय

None 2024-01-16 20:47:35
उत्तर प्रदेश से ही करवट लेगी देश की राजनीति: अविनाश पांडेय

लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्वांचल जोन की संगठन बैठक आज गोरखपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमे पूर्वांचल जोन के 12 जिलों के ज़िला अध्यक्ष, पदाधिकारी और फ्रंटल विभागों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में मणिपुर से शुरु हुई राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण और आने वाले लोक सभा चुनावों को लेकर सुझाव और रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस महासचिव श्री अविनाश पांडेय ने बताया की आज की बैठक पदाधिकारियों से सुझाव लेने के लिए बुलाई गई थीं। बैठकों के अगले चरण में राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल सभी जिलों में बैठक करेंगे। 23 तारीख तक सभी जिलों की बैठक समाप्त करने का लक्ष्य भी प्रभारी जी ने निर्धारित किया। इस मौके पर अविनाश पांडेय ने पदाधिकारियों को ये संदेश दिया की आने वाले समय में उनकी मेहनत से उत्तर प्रदेश और उसके फलस्वरूप देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है इसीलिए अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो। प्रभारी श्री अविनाश पांडेय ने बताया की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का संदेश जनता तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का संदेश है की न्याय के लिए हो रही इस लड़ाई की बात समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाई जाए जिसके लिए पदाधिकारियों को 5 बिंदुवार कार्यक्रम दिए।

बैठक में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा की उत्तर प्रदेश कांग्रेस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ खड़ी है और यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की हर आस्था का कांग्रेस पार्टी में सम्मान करते है और भाजपा आस्था का राजनीतीकरण करना बंद करे। कल अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता अनोखे लाल के साथ हुए घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा की ऐसी ही अराजकता भाजपा ने पुरे प्रदेश में फ़ैला रखी है और जिस तरह एक आम कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुई और झंडा फाड़ा गया उसी तरह जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। कल ज़िला मुख्यालयों पर हम गांधी प्रतिमा पे बैठेंगे और सबको सन्मति देने की राम धुन गाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिस तरह देश में राहुल गांधी न्याय के लिए लड़ रहे हैं वही पार्टी और कार्यकर्त्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

बैठक में मौजूद कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन की रीड है और आने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्वांचल जोन की सहभागिता सबसे अधिक रहेगी।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल कोऑर्डिनेटर डॉ प्रदीप निषाद,गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष श्री हरिसेवक निषाद समेत 17 नेताओं ने अपने सकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में सभी वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष, फ्रंटल विभागों के अध्यक्षों ने अपनी बात प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी।

बैठक में शामिल शामिल होने वालो में प्रमुख रुप से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, मो मुकीम, कमल किशोर कमांडो, जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डा मसूद, अफसर यू अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद यादव, आलोक प्रसाद, विश्वविजय सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव संगठन अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, अनु पासवान, प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र मल, जयकरन वर्मा, अरशद खुर्शीद, अवधेश सिंह, मनोज गौतम, प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पाण्डेय, सच्चिदानंद पांडेय, अमर पासवान, मनोज यादव, कैलाश चौहान, मकसूद आलम, अनीस अहमद, संतोष कटाई, दिलीप निषाद, ज़िला अध्यक्ष निर्मला पासवान सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Purvanchal Zone , Uttar Pradesh Congress Committee , Gorakhpur ,All India Congress Committee, General Secretary, Incharge Uttar Pradesh ,Avinash Pandey , State Congress President, former Minister Ajay Rai,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर