शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली सीएम को कोर्ट का नोटिस, ईडी की पैरवी पर हुई कार्रवाई

None 2024-02-08 15:32:19
दिल्ली सीएम को कोर्ट का नोटिस, ईडी की पैरवी पर हुई कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय ईडी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी, 2024 के लिए समन जारी किया है। दिल्ली शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने पर ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

ईडी के कोर्ट जाने पर आम आदमी की की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि कोर्ट का ऑर्डर आया है, हमारी टीम अभी ऑर्डर को स्टडी कर रही है। जो भी कानूनी कदम होंगे हम वे लेंगे। हम कोर्ट में बताएंगे कि ईडी के सारे समन अभी तक गैरकानूनी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी की जांच को दो साल हो गए हैं और हमारे किसी भी नेता के यहां से एक चवन्नी तक नहीं मिली है।

भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। ईडी ने कल 16-18 घंटे तक छापेमारी की न कोई छानबीन की और न ही कोई पूछताछ की। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारी दो ईमेल का डंप और तीन मोबाइल फोन लेकर चले गए, ये तक नहीं बताया कि किस मामले के तहत ये जांच हो रही है। पूरा शराब घोटाला झूठ है। कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। बीजेपी की मंशा है कि सत्ता में कोई भी पार्टी ना रहे और उनकादबदबा रहे, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।

बौखला रही भाजपा

आम आदमी पार्टी के नेता जैस्मीन शाह ने कहा कि ऑर्डर अभी आया है, हम इसे स्टडी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से भाजपा को ही झटका मिल रहा है। दो साल से जिस केस की जांच में भाजपा ने पूरी एजेंसी लगा दी है। उसमें दो साल के बाद भी एक चवन्नी तक की रिकवरी नहीं हो पा रही है। इन्हें एक ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा है। भाजपा खुद बौखला रही है कि अब क्या कर सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इनको जवाब देगी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

कई समन भेजने के बाद भी नहीं पहुंचे केजरीवाल

ईडी द्वारा कई समन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल एक भी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। आपको बता दें कि शराब घोटाले मामले में इससे पहले आम आदमी पार्टी की डिप्टी सीएम मनीष से सिसोदिया, सांसद संजय सिंह के अलावा कई अन्य नेता भी जेल जा चुके हैं। ईडी लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के करीबियों के यहां छापेमारी का जांच पड़ताल कर रही है।

केजरीवाल को नैतिक तौर पर इस्तीफा देना चाहिए

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आज नैतिक तौर पर इस्तीफा देना चाहिए। कोर्ट ने आपके खिलाफ ये आदेश क्यों दिया? ये इसलिए हो रहा है क्योंकि अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वे शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी भ्रष्टाचार और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक प्रेस वार्ता की है। आज अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे के साथ नहीं हैं बल्कि लालू यादव और सोनिया गांधी जैसे नेताओं के साथ हैं। इसलिए अब वे भ्रष्टाचार को सह सकते हैं।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर