शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गौ तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, दो ज़ख्मी

None 2024-05-24 09:16:35
गौ तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, दो ज़ख्मी

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर 22 मई की देर रात में इसी मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में शामिल थे आज गौ तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

देहरादून,(Shah Times)। उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार तड़के गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली से दो तस्कर घायल हो गए। जबकि तीसरे को एक वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। तोनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के रहने वाले हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की खबर पर मीठी बेरी टी स्टेट, थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत, एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतरकर, दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। 

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-24-may-24

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान पुत्र मोहम्मद अनीस, निवासी मोहल्ला पठानपूरा, बिजनौर और मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद असलम, निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर को पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों तथा टेंपो चालक अभियुक्त असलम पुत्र ज़हीर, निवासी कस्बा व थाना नहटोर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश ) को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ये तस्कर 22 मई की देर रात में इसी मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में शामिल थे और आज भी गोकशी करने के इरादे से आए थे। पुलिस द्वारा घेरे जाने पर इन्होंने उन पर गोली चला दी। बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, खोखा कारतूस, एक चापड और एक चाकू बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर