गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की सदस्यता पर संकट? हाईकोर्ट ने इस मामले में भेजा नोटिस

None • 2024-08-22 15:38:32
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की सदस्यता पर संकट? हाईकोर्ट ने इस मामले में भेजा नोटिस

यूपी की सबसे हॉट लोकसभा सीट रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

शाह टाइम्स।  उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट लोकसभा सीट रामपुर में लोकसभा चुनाव विवादों में आ गया है। भाजपा के पूर्व सांसद घनश्याम लोधी ने सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नामांकन रद करने की मांग की है। उनका कहना है कि सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन पत्र में कई निजी जानकारियां छिपाई हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को गुमराह कर चुनाव जीता है। इस आधार पर उनका नामांकन रद किया जाना चाहिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए सपा सांसद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

हाईकोर्ट ने रामपुर सपा सांसद को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब के लिए नोटिस जारी करने का आदेश न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय ने दिया। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रहे घनश्याम लोधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने नामांकन पत्र में कई जानकारियां छिपाई थीं। इस आधार पर उनका निर्वाचन निरस्त कर दिया जाना चाहिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख लगाई है।

पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने क्यों दायर की याचिका?

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में सपा के सिंबल पर मोहिब्बुल्लाह नदवी घनश्याम लोधी को हराकर सांसद बने हैं। 4 जून 2024 को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मोहिबुल्लाह ने रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 4 लाख 81 हजार 503 वोट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 87 हजार 434 मतों से हराया था। इस चुनाव में घनश्याम लोधी को 3 लाख 94 हजार 69 मत मिले थे। अब लगभग तीन महीने बाद रामपुर से भाजपा के पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने अपने अधिवक्ता शरद शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर